
Varanasi News :- जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को शहर में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विस्तार परियोजना और कैंट रोप-वे स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
अप्रैल तक पूरा होगा DDU अस्पताल का 198 बेडेड विस्तार
डीएम ने डीडीयू अस्पताल में बन रहे 198 बेडेड एक्सटेंशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को अगले वर्ष अप्रैल तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में मजदूरों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने पर जोर दिया।
मेडिकल कॉलेज में आवासीय सुविधा का प्रस्ताव
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने फैकल्टी और अन्य कर्मचारियों के लिए परिसर में ही आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही 100 बेड के ICU निर्माण कार्य में तेजी लाने को भी कहा।
Varanasi News :- काशी की सबसे बड़ी तस्वीर बदलने की शुरुआत! 650 मीटर लंबी नई दालमंडी सड़क का आज भूमिपूजन
एयरपोर्ट विस्तार परियोजना की समीक्षा
डीएम ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे विस्तार के लिए NH-56 पर बनाए जा रहे अंडरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने NHAI अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और प्रभावित मकानों के शिफ्टिंग कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
रोप-वे स्टेशन पर फिनिशिंग कार्य तेज करने के निर्देश
कैंट रोप-वे स्टेशन पर डीएम ने फुट ओवरब्रिज (FOB), आर्टवर्क और फिनिशिंग कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्टेशनों पर शेष कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके।
समयबद्ध विकास कार्यों पर प्रशासन का फोकस
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वाराणसी में चल रही सभी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







