बड़ी खबर
Girl missing case unnao :- शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं? उन्नाव में जमीन विवाद ने लिया गंभीर मोड़, मारपीट-धमकी के बाद अब किशोरी लापता Hardik Pandya :- हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी पर लगा ब्रेक! कप्तानी की एक शर्त बनी सबसे बड़ी अड़चन N.Chandrasekhran :- टाटा संस में बड़ा बदलाव, फरवरी 2027 में चेयरमैन पद छोड़ेंगे एन. चंद्रशेखरन बुलडोजर :- बुलडोजर कार्रवाई से बचना है? घर बनाने से पहले इन नियमों की करें जांच, वरना हो सकती है बड़ी कार्रवाई Trisha Krishnan :- ‘इस उम्र में ड्रामा शर्मनाक है…’ उदयनिधि विवाद के बीच तृषा कृष्णन की रहस्यमयी पोस्ट से बढ़ीं अटकलें Indigo flight :- चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में खराबी के बाद सुरक्षित उतारा गया विमान

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- काशी की सबसे बड़ी तस्वीर बदलने की शुरुआत! 650 मीटर लंबी नई दालमंडी सड़क का आज भूमिपूजन

Varanasi News :- काशी की सबसे बड़ी तस्वीर बदलने की शुरुआत! 650 मीटर लंबी नई दालमंडी सड़क का आज भूमिपूजन

Varanasi News :- वाराणसी की ऐतिहासिक और व्यस्त दालमंडी अब नए स्वरूप में नजर आने वाली है। दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत शनिवार को भूमि पूजन के साथ सड़क निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ होगा। इस परियोजना के तहत करीब 650 मीटर लंबी सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने का वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा।

181 मकान और 6 मस्जिदों के हिस्से हटाए गए

परियोजना के लिए कुल 181 मकानों का अधिग्रहण किया गया। इनमें से अधिकांश भवनों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। चौड़ीकरण की जद में आने वाले 6 मस्जिदों के कुछ हिस्सों को भी आपसी सहमति से हटाया गया, ताकि सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ सके।

199 करोड़ रुपये का मुआवजा

परियोजना के लिए सरकार ने 215.88 करोड़ रुपये का संशोधित बजट मंजूर किया था। इसमें प्रभावित मकानों और संपत्तियों के लिए करीब 199 करोड़ रुपये मुआवजे का प्रावधान किया गया। अब तक 150 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रभावित लोगों को वितरित की जा चुकी है।

Varanasi News

2025 में मिली थी मंजूरी

दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना को 22 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी मिली थी। इसके बाद भवनों की नापी, मुआवजा, रजिस्ट्री और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की गई।

Lionel Messi :- पिता के निधन के बाद मैदान से दूर रहे लियोनेल मेसी, डी पॉल ने जर्सी दिखाकर दी भावुक श्रद्धांजलि

विरोध के बीच आगे बढ़ी परियोजना

परियोजना के दौरान स्थानीय स्तर पर विरोध भी हुआ। फरवरी 2026 में ध्वस्तीकरण के दौरान एक व्यापारी ने आत्मदाह का प्रयास किया, जबकि कुछ धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी आपत्ति दर्ज कराई। हालांकि प्रशासन ने सभी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए परियोजना को आगे बढ़ाया।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी नई सड़क

नई सड़क के दोनों ओर फुटपाथ विकसित किए जाएंगे। बिजली, पानी और सीवर की लाइनें भूमिगत की जाएंगी तथा ओवरहेड तारों को हटाकर आधुनिक शहरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे दालमंडी क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदलने की उम्मीद है।

काशी को मिलेगा नया विकास मार्ग

दालमंडी लंबे समय से वाराणसी का ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र रही है। अब इस चौड़ीकरण परियोजना के जरिए इसे आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग