बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- गोपाल विला को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की उठी मांग , स्वामी विवेकानंद को 123 दीपों से श्रद्धांजलि

Varanasi News :- गोपाल विला को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की उठी मांग , स्वामी विवेकानंद को 123 दीपों से श्रद्धांजलि

Varanasi News :- स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री चित्रगुप्त महासभा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाज के विभिन्न वर्गों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और गोपाल विला स्थित उनके प्रवास स्थल को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की पुरजोर मांग की।

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (MLC) आशुतोष सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा,

> “मैंने कई बार विधान परिषद में यह मांग उठाई है कि गोपाल विला स्थित स्वामी विवेकानंद का प्रवास स्थल ऐतिहासिक महत्व का है और इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाना चाहिए। आने वाले सत्र में भी मैं इस मांग को और मजबूती से सदन में रखूंगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि,

> “व्यक्तिगत प्रयासों से मैं यहां आवश्यक लाइटिंग व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराऊंगा, जिससे यह स्थान और अधिक प्रेरणादायक बन सके।”

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश कुमार श्रीवास्तव ने कहा,

> “स्वामी विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के पुरोधा और युवाओं के आदर्श क्रांतिकारी विचारक थे। आज की पीढ़ी को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए।”

इस अवसर पर चित्रगुप्त महासभा की ओर से ट्राईसाइकिल पर विकलांग भाइयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सभा में मौजूद अधिवक्ताओं एवं कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में गोपाल विला को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:

अरविंद श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, राजीव सिन्हा, हरि के. श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद पांडे, जनार्दन पांडेय, संतोष कुमार श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार तिवारी एवं महामंत्री शशांक श्रीवास्तव।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद श्रीवास्तव एवं विजय श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

सभा के अंत में स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति में 123 दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Varanasi News :- वाराणसी में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की बड़ी पहल , ADCP ने दिए सख्त निर्देश

📌 प्रमुख बिंदु:

गोपाल विला को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग

123 दीपों से दी गई श्रद्धांजलि

विकलांग जनों का स्वागत एवं सम्मान

युवाओं से विवेकानंद जी के विचारों पर चलने का आह्वान

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग