बड़ी खबर
Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता NEET UG 2026 Re-Exam: री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका Shushant Singh :- सुशांत के घर में अदा शर्मा का सादा जीवन, बिना फर्नीचर के रहने की वजह जानकर चौंके फैंस 8वां वेतन आयोग :- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो ₹45 हजार तक पहुंच सकती है बेसिक सैलरी सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें

Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao News:– उन्नाव के ओमेगा इंटरनेशनल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग….

Unnao News:– उन्नाव के ओमेगा इंटरनेशनल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग….

Unnao News:– उन्नाव (उत्तर प्रदेश)  के दही थाना क्षेत्र में ओमेगा इंटरनेशनल फैक्टरी में बॉयलर फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप ले लिया।आग की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची।दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग लगने के कारण फैक्ट्री के कर्मचारी और आसपास के लोग घबराए हुए थे। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

दही थानांतर्गत ओमेगा इंटरनेशनल फैक्ट्री में मंगलवार की रात बॉयलर फटने से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव और दही थाना के थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा मौके पर पहुंचे। दोनों ने स्थिति का जायजा लिया और दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गये।

आग बुझाने के दौरान, अधिकारियों ने फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए भी कदम उठाए, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को खाली करवा दिया। फैक्ट्री के भीतर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी भी जानमाल के नुकसान को टालने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। आग लगने से फैक्ट्री के कुछ हिस्से में ज्यादा नुकसान हुआ है।

आग की लपटों और धुएं ने फैक्ट्री के उपकरणों और सामग्री का नुकसान किया है। पुलिस और अग्निशामक विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बॉयलर में किसी तकनीकी खामी के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है, लेकिन इसके सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

Unnao News:– उन्नाव की एक फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मशीन में साड़ी फंसने से महिला कर्मचारी की हुई मौत…

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग