बड़ी खबर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » State Highway 5A-1 Mirzapur :- स्टेट हाईवे 5A-1 बना जानलेवा, एक-एक फीट गहरे गड्ढों से गुजरना मुश्किल

State Highway 5A-1 Mirzapur :- स्टेट हाईवे 5A-1 बना जानलेवा, एक-एक फीट गहरे गड्ढों से गुजरना मुश्किल

State Highway 5A-1 Mirzapur :-  पूर्वांचल के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में शामिल स्टेट हाईवे 5A-1 की नारायनपुर क्षेत्र में हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने करीब एक-एक फीट गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी के साथ-साथ हादसे का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

बड़े गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी

नारायनपुर क्षेत्र में सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि कई स्थानों पर बने गड्ढे काफी बड़े आकार के दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ मालवाहक वाहन भी गुजरते हैं। ऐसे में जर्जर सड़क के कारण वाहन चालकों को बेहद सावधानी से आवागमन करना पड़ रहा है। State Highway 5A-1 Mirzapur

लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान सड़क का स्थायी निर्माण या व्यापक मरम्मत मुश्किल हो सकती है, लेकिन फिलहाल बड़े गड्ढों में गिट्टी डालकर उन्हें अस्थायी रूप से भरा जा सकता है। इससे कम से कम वाहनों के आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकेगा।

जनप्रतिनिधियों से भी उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली को लेकर संबंधित विभाग के साथ शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतना महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

टोल टैक्स को लेकर भी नाराजगी

State Highway 5A-1 Mirzapur

जर्जर सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों में टोल टैक्स को लेकर भी नाराजगी है। उनका कहना है कि जब सड़क पर सुचारू आवागमन की सुविधा नहीं मिल रही है तो टोल वसूली की व्यवस्था पर भी विचार होना चाहिए।

अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने मांग की कि जब तक स्टेट हाईवे 5A-1 का निर्माण और समुचित मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक हाजीपुर और अहरौरा स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली बंद की जानी चाहिए।

Janmashtami 2026: कल जन्मेंगे कान्हा, 7 शुभ योगों का बन रहा संयोग; मंदिरों में दिखेगा द्वापर जैसा नजारा

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के गड्ढों को तत्काल भरवाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए और स्थायी समाधान के लिए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराया जाए।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग