स्वतंत्रता दिवस 2025 :- स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत नाकूड (विकासखंड मरौरी, ज़िला पीलीभीत) के प्रधानपति श्री राजेंद्र कुमार और ग्राम सचिव श्री विजय पाल सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारे देश की आज़ादी, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। यह दिन हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई।
श्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि आज़ादी की रक्षा करना और भारत को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता में सक्रिय भूमिका निभाएं।
ग्राम सचिव श्री विजय पाल सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक का योगदान आवश्यक है और हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना चाहिए।
दोनों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें और इस राष्ट्रीय पर्व को गर्व और उत्साह के साथ मनाएं।
अंत में, उन्होंने कहा –
“आओ, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर भारत की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लें।”
जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







