बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra news :- सोनभद्र में मेधावी छात्रा दीक्षा केसरी को बनाया गया एक दिन का पुलिस अधीक्षक, सुनी फरियादियों की समस्याएं

Sonbhadra news :- सोनभद्र में मेधावी छात्रा दीक्षा केसरी को बनाया गया एक दिन का पुलिस अधीक्षक, सुनी फरियादियों की समस्याएं

Sonbhadra news :- [रिपोर्टर रामेश्वर सोनी] सोनभद्र में एक अनूठी पहल के तहत मेधावी छात्रा दीक्षा केसरी को एक दिन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया। इस अवसर पर दीक्षा ने पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालते हुए कई फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने का प्रयास किया।

महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है उद्देश्य 

यह पहल महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें नेतृत्व के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई थी, जो ‘मिशन शक्ति’ जैसे अभियानों के तहत आयोजित की जाती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल दीक्षा के आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला, बल्कि यह संदेश भी दिया गया कि महिलाएं समाज में किसी भी जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकती हैं।

फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद, दीक्षा ने पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर उचित समाधान के निर्देश दिए। यह कार्यक्रम न केवल दीक्षा के लिए बल्कि अन्य बालिकाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

आदर्श इण्टर कॉलेज की छात्रा बनी एक दिन की पुलिस अधीक्षक 

आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में अध्ययनरत एक मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप में “एक दिन की पुलिस अधीक्षक” नियुक्त किया गया। सांकेतिक रुप में नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं भी सुनी। शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/varanasi-news-havan-puja-performed-at-dih-baba-and-chaura-mata-temple-and-parikrama-distributed-prasad-villagers-performed-havan-puja-for-untimely-death-and-happiness-prosperity-and-peace/

शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्ररेणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरुकता लाने के क्रम में आज दिनांक-10.10.2024 को आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र की ग्यारह वीं कक्षा में अध्ययनरत एक मेधावी छात्रा कुमारी दीक्षा केशरी पुत्री धीरज केसरी को सांकेतिक रूप में “एक दिन की पुलिस अधीक्षक सोनभद्र” बनाई गयी ।

Sonbhadra news

आज दिनांक 10.10.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में सांकेतिक पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय पर अपनी समस्या लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के साथ पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहें ।

Read more news at :- suryodayasamachar.in

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग