Sheohar Pipping Ceremony :- पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शिवहर में गुरुवार को आयोजित भव्य पिपिंग सेरेमनी के दौरान आठ पुलिसकर्मियों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत किए जाने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर एक-एक सितारा लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) तथा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय/यातायात) ने संयुक्त रूप से आठ पीटीसी कर्मियों को एएसआई पद के प्रतीक स्वरूप स्टार लगाकर विधिवत अलंकृत किया।
Mohansarai Road Waterlogging :- पीडब्ल्यूडी-एनएचएआई की खींचतान में फंसी मोहनसराय की जनता, बदबूदार पानी और जर्जर सड़क से बढ़ी मुश्किलें
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का भी संकेत है। उन्होंने सभी नवपदोन्नत अधिकारियों से ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।
उन्होंने अधिकारियों को जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप आमजन के प्रति संवेदनशील और समर्पित रहने की प्रेरणा भी दी।
पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पदोन्नत एएसआई को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा।
रिपोर्ट: त्रिपुरारी कुमार छोटू | सूर्योदय समाचार
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







