बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » बिहार » शिवहर » Sheohar news:- शिवहर में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

Sheohar news:- शिवहर में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

Sheohar news :- [रिपोर्टर मोहम्मद दानिश खान] बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी कड़ी में राजद ने सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी शंखनाद का बिगुल फूंकने की योजना बनाई है।

कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा सहित अन्य शिवहर राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेताओं के द्वारा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व मंत्री डॉ. समीम अहमद, सहित महिला प्रकोष्ठ के महासचिव अर्चना यादव, राजेश्वर चौपाल,गायाधाट विधायक निरंजन राय का स्वागत किया गया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि वर्ष 2025 से 28 सदस्यता अभियान में सभी वर्गों के लोग उत्साह से राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

बिहार के आम आदमी का राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की प्रति आस्था बढ़ा है क्योंकि महागठबंधन के 17 महीने के सेवाकाल में जो काम किए हैं वह 20 साल में नहीं हुआ है।राजद वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिले समर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि लोग राजद की ओर उम्मीद भरी नज़रों से देख रहे हैं। श्री झा ने कहा कि हमारे पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि हमारी सरकार बनेगी तो 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे।

राजद वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनते ही हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मात्र 17 महीने में 5 लाख युवाओं को नौकरी दिया है ।4.50 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाया और विभिन्न विभागों में साढे तीन लाख सरकारी नौकरी प्रक्रिया में लाए थे, इतना ही नहीं विकास मित्र, टोला सेवक का मानदेय बढ़ाकर दुगना से भी अधिक कर दिया साथ ही साथ आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका का मानदेय को भी बढ़ाने का काम किया है।राजद के वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम पूर्व मंत्री डॉ. समीम अहमद, राजेश्वर चौपाल, अर्चना यादव यूवा राजद महासचिव, गायाधाट विधायक निरंजन राय, कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन संबोधित किया।

इसके अलावा जिला से लेकर बूथ स्तर तक के सभी प्रकोष्ट के पार्टी पदाधिकारी एवं कमिटी सदस्य उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर जनसंपर्क और कार्यकर्ता संवाद से लोगों को जोड़ने का काम भी जारी है। उनका दावा है कि इस बार राजद क्षेत्र में मजबूत वापसी करेगा और जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा।

उन्होंने भाजपा नीतीश के 20 साल के कार्यकाल में महंगाई से त्रस्त बिहारवासी राशन के लिए भी तरस गए हैं और बिहार के लोगों को तेजस्वी से ही उम्मीद है कि तेजस्वी यादव ही आएंगे तो बिहारवासी को महंगाई के जाल से निकलेंगे बिहार के सभी लोगों के हित में तेजस्वी यादव काम कर रहे थे, और है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश कुमार बैठा ने किया जबकि संचालन परवेज आलम ने की। मौके पर सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग