Home » बिहार » शिवहर » Sheohar news:- नाइट क्रिकेट का आयोजन, समाजसेवी शिक्षक दिलीप कुमार सिंह विजेता उप-विजेता टीम को किए सम्मानित

Sheohar news:- नाइट क्रिकेट का आयोजन, समाजसेवी शिक्षक दिलीप कुमार सिंह विजेता उप-विजेता टीम को किए सम्मानित

शिवहर से मोहम्मद दानिश की स्पेशल रिपोर्ट

Sheohar news :- खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिता में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिवहर जिला के चमनपुर पंचायत में पहली बार रविवार की रात को नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एपीजी क्रिकेट लीग के तहत नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले में यह पहला मौका था जब रात में कृत्रिम रौशनी के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं इस प्रतियोगिता को देखने के लिए इलाके के युवा व खेलप्रेमी देर रात तक जमे रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन चमनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। चमनपुर पंचायत के गढ़वा व बरियापुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें बल्लेबाजों ने जमकर चौके-छक्के लगाकर रनों की बरसात कर दी। वहीं गेंदबाजों ने भी खूब रन लुटाए। आखिरकार बरियापुर की टीम ने गढ़वा की टीम पर रोमांचक जीत दर्ज की।

एपीजी क्रिकेट लीग के व्यवस्थापक, मोहम्मद नाहिद इकबाल आयोजक रिजवान उर्फ नन्हे सह आयोजक पप्पू कुमार पटेल का नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अहम योगदान रहा।

Sheohar news:- बिहार के शिवहर जिले में सुगिया डकैती कांड का उद्वेदन, लूटे गए सामान के साथ तीन डकैत गिरफ्तार

मुखिया प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार सिंह व मुखिया मुकेश कुमार सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में भी अपार संभावनाएं है। इससे करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने आइपीएल पर चर्चा की और कहा कि बिहार समस्तीपुर जिले के वैभव सूर्यवंशी ने इस बार आइपीएल में शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार को गौरवान्वित किया है। कहा कि शिवहर के बच्चे भी क्रिकेट में सफल हो सकते है और आइपीएल तक पहुंच सकते है। बताया कि पिछले पांच वर्षों से पंचायत स्तर पर नियमित रूप से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराते आ रहें हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग