बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- मुहर्रम जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर शिवहर पुलिस प्रशासन सतर्क, 102 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात

Sheohar News :- मुहर्रम जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर शिवहर पुलिस प्रशासन सतर्क, 102 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात

Sheohar News :- हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने करबला की याद में मुस्लिम समाज द्वारा मनाया जाने वाला पवित्र मुहर्रम जिले भर में शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

शिवहर शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाला गया, जिसमें अखाड़ों से जुड़े प्रतिभागी निर्धारित मार्गों से होते हुए “रन” तक पहुंचे। रन पर पहुंचने के बाद सभी प्रतिभागियों ने लाठी के खेल और पारंपरिक करतब का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद

जुलूस की शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिवहर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। कुल 102 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल और एसडीपीओ सुशील कुमार ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और मौके पर अधिकारियों से संपर्क में रहे।

जुलूस में मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष व सचिव भी प्रशासन के साथ सहयोग करते नजर आए।

📍 तरियानी प्रखंड में भी रहा कड़ा सुरक्षा प्रबंध

तरियानी प्रखंड के हिरम्मा गांव में भी मुहर्रम के जुलूस को लेकर विशेष चौकसी बरती गई। यहां तरियानी अंचलाधिकारी रोहित कुमार, पुलिस निरीक्षक अमर कुमार सिंह, तथा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रही। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर जुलूस की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी।

🔒 सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण, प्रशासन को मिला जन सहयोग

पूरे जिले में मुहर्रम जुलूस शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई थी कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा बलों का सहयोग करें। लोगों ने प्रशासन की बातों का सम्मान करते हुए अनुशासित और अनुकरणीय सहभागिता दिखाई।

SHEOHAR News :- लालू यादव देंगे जीत का मंत्र: राजद की बड़ी बैठक पटना में शुरू

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग