बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » विदेश » श्रीलंका के राज्य मंत्री सनथ निशांत की सड़क दुर्घटना में हुई मौत…..

श्रीलंका के राज्य मंत्री सनथ निशांत की सड़क दुर्घटना में हुई मौत…..

सनथ निशांत

Sanath Nishant death :- श्रीलंका के राज्य मंत्री सनथ निशांत की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। सूत्रों के मुताबिक जानकारी के अनुसार पता चला है कि श्रीलंका के राज्य मंत्री सनथ निशांत और उनके सुरक्षा अधिकारी की गुरुवार को कटुनायके एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

गाजा के प्रशिक्षण केंद्र संरा पर हुआ हमला Suryodaya Samachar:- https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/2024/01/25/attack-in-gaja-गाजा-के-प्रशिक्षण-केंद्/

डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब निशांत, उनके सुरक्षा अधिकारी और ड्राइवर को ले जा रही जीप एक कंटेनर वाहन से टकरा गई। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें रागमा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां निशांत और पुलिस कांस्टेबल जयाकोडी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जीप चालक का इलाज रगामा अस्पताल में किया जा रहा है। श्रीलंका पुलिस ने एक बयान में कहा कि जिस एसयूवी में 48 वर्षीय जल आपूर्ति राज्य मंत्री यात्रा कर रहे थे वह देर रात दो बजे कोलंबो की ओर जा रहे एक मालवाहक कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सनथ निशांत

समाचार नेटवर्क ‘न्यूज फर्स्ट लंका’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि वाहन के चालक को गंभीर चोटें आईं और उसे रागमा अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस कंदना के पास कटुनायके एक्सप्रेसवे पर हुई इस घटना के संबंध में जांच कर रही है।निशांत 2015 से सांसद थे और वह पुट्टलम जिले का प्रतिनिधित्व करते थे। 

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

For read more news still continue to our channel………….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग