Saharsa News :- कोसी क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सहरसा के पूर्व बाजार स्थित विद्यापति नगर में महावीर नेत्रालय का शुभारंभ किया गया। अस्पताल में अब आधुनिक मशीनों के माध्यम से आंखों की जांच और विभिन्न नेत्र रोगों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।
महावीर नेत्रालय का उद्घाटन समाजसेवी विनोद कुमार, प्रमोद कुमार तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा बताया।
आधुनिक तकनीक से होगा इलाज
अस्पताल में रेटिना जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, ग्लूकोमा उपचार, डायबिटिक रेटिनोपैथी की जांच, ओसीटी (OCT), ग्रीन लेजर उपचार तथा इंट्राविट्रियल इंजेक्शन जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
Saharsa News :- निकाह के भोज में खस्सी की जगह मुर्गा परोसने का आरोप, बारात में मचा बवाल; कई लोग घायल
कोसी क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा लाभ
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य सहरसा और आसपास के जिलों के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर आंखों की जांच कराने की अपील भी की।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, महावीर नेत्रालय सप्ताह के सभी कार्य दिवसों के साथ रविवार को भी मरीजों के लिए खुला रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







