Home » अपराध » Saharsa News :- निकाह के भोज में खस्सी की जगह मुर्गा परोसने का आरोप, बारात में मचा बवाल; कई लोग घायल

Saharsa News :- निकाह के भोज में खस्सी की जगह मुर्गा परोसने का आरोप, बारात में मचा बवाल; कई लोग घायल

Saharsa News :- सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र में आयोजित एक निकाह समारोह उस समय विवादों में घिर गया, जब भोज के दौरान परोसे गए भोजन को लेकर बाराती और शराती पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि खस्सी के मांस की जगह मुर्गा परोसे जाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में दूल्हा पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, महिषी प्रखंड के राजनपुर गांव में निकाह की सभी रस्में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद मेहमानों के लिए भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान भोजन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।

Saharsa News :- सफाईकर्मियों का नगर निगम पर प्रदर्शन, बोले- अधिकारों का हनन अब नहीं सहेंगे

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घटना में घायल लोगों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस कार्रवाई की तैयारी

दूल्हा पक्ष का कहना है कि पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Mirzapur Pipeline Road Damage :- मिर्जापुर में पाइपलाइन कार्य के बाद धंस रहीं सड़कें, घटिया मरम्मत से बढ़ा हादसों का खतरा
Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग