
Saharsa News :- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहरसा स्टेडियम स्थित मुख्य समारोह स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री सह सहरसा के प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा समारोह स्थल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
समारोह में सहरसा के डीएम, एसपी, डीआईजी सहित जिले के कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सहरसा स्टेडियम और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वालों की निगरानी की गई।
Saharsa News :- सहरसा में 57 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक चोरी के आरोपी को भी पुलिस ने दबोचा
सरकारी योजनाओं की झलक भी दिखी
ध्वजारोहण के बाद विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी गतिविधियां भी समारोह का हिस्सा बनीं। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
Independence Day 2026:- आजादी के 80वें वर्ष पर दुनिया में बढ़ा भारत का प्रभाव, 36 देशों के सर्वे में सामने आई वैश्विक राय
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






