Saharsa Ward 34 Drain Construction :- सहरसा के वार्ड 34 स्थित बटरहा में रुके 400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू हो गई है। पांच सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।
सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 34 स्थित बटरहा में रुके करीब 400 फीट लंबे नाला निर्माण कार्य की जांच शुरू हो गई है। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के निर्देश पर सोमवार को पांच सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और निर्माण स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
दरअसल, स्थानीय संजय कुमार सिंह ने नाला निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि इस निर्माण से किसी निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आरोप सामने आने के बाद नाला निर्माण का काम रोक दिया गया था।
Saharsa Drain Construction
वहीं, वार्ड के 14 परिवारों ने नगर निग me pम को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नाला निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की थी।
Gold Silver Price fall : सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, फेस्टिव सीजन से पहले खरीदारी करें या इंतजार? जानें पूरा अपडेट
जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद शाहिद, सिटी मैनेजर अभिसार कश्यप, एसडीओ नीतीश कुमार और दो जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर नाला निर्माण स्थल और आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया।
डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद शाहिद ने कहा कि नाला निर्माण सामूहिक जनहित को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेगी।
अब जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि नाला निर्माण कार्य को लेकर आगे क्या निर्णय लिया जाता है।
BYTE: डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद शाहिद
BYTE: वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सिंकु सिन्हा
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






