Home » राष्ट्रीय » Independence Day 2026:- आजादी के 80वें वर्ष पर दुनिया में बढ़ा भारत का प्रभाव, 36 देशों के सर्वे में सामने आई वैश्विक राय

Independence Day 2026:- आजादी के 80वें वर्ष पर दुनिया में बढ़ा भारत का प्रभाव, 36 देशों के सर्वे में सामने आई वैश्विक राय

Independence Day 2026 :- भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर 36 देशों में किए गए एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में भारत की वैश्विक छवि को लेकर दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। सर्वे के अनुसार, दुनिया के 36 देशों में औसतन 45% लोगों की भारत के प्रति सकारात्मक राय है, जबकि 41% लोगों की राय नकारात्मक रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका में भारत को सबसे अधिक समर्थन मिला, जहां 79% लोगों ने भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया। इसके अलावा ब्रिटेन, केन्या, जर्मनी, इजरायल, इटली, जापान, स्वीडन और थाईलैंड जैसे देशों में भी भारत की छवि मजबूत बनी हुई है। वहीं पाकिस्तान (7%) और तुर्किये (15%) में भारत के प्रति सकारात्मक राय सबसे कम दर्ज की गई।

सर्वे से यह भी संकेत मिला कि भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत, तकनीकी प्रगति और वैश्विक कूटनीतिक भूमिका ने दुनिया में उसकी पहचान को मजबूत किया है। हालांकि अलग-अलग देशों की राजनीतिक और क्षेत्रीय परिस्थितियों के कारण भारत को लेकर राय में काफी अंतर भी देखने को मिला।

Umar Abdulla :- उमर अब्दुल्ला का पाकिस्तान पर तीखा हमला, बोले- कश्मीर की नदियों पर पहला हक हमारा, सिंधु जल संधि रद्द ही रहे
Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग