Home » बिहार » Saharsa News :- सफाईकर्मियों का नगर निगम पर प्रदर्शन, बोले- ‘अधिकारों का हनन अब नहीं सहेंगे’

Saharsa News :- सफाईकर्मियों का नगर निगम पर प्रदर्शन, बोले- ‘अधिकारों का हनन अब नहीं सहेंगे’

Saharsa News :- सहरसा नगर निगम कार्यालय परिसर में बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संगठन के बैनर तले सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाग्र कुमार ‘गब्बर’ ने आरोप लगाया कि नगर निगम में कार्यरत सफाईकर्मियों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि फर्जी सफाईकर्मियों की पहचान कर उन्हें हटाया जाए, सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले, ईपीएफ एवं एसीपी जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जाए तथा पिछले छह वर्षों से लंबित बकाया राशि का भुगतान किया जाए। साथ ही कथित अनियमित नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की गई।

Saharsa Accident :- मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा: 40 फीट ऊंचे बिजली के खंभे से गिरा संविदा कर्मी, हालत गंभीर

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

वहीं, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत 266 सफाईकर्मियों का वेतन समय पर भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मियों को हटाने की कार्रवाई संबंधित एजेंसी द्वारा की गई है। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाई गई सभी मांगों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग