Home » मनोरंजन » Sadho movie release date :- हिंदी फिल्म “साधो” का भव्य प्रीमियर वाराणसी में सम्पन्न, आज यूट्यूब पर होगी रिलीज

Sadho movie release date :- हिंदी फिल्म “साधो” का भव्य प्रीमियर वाराणसी में सम्पन्न, आज यूट्यूब पर होगी रिलीज

Sadho movie release date :- [रिपोर्टर सुजीत सिंह] 18 मई 2025 आशा मूवी वर्ल्ड के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म “साधो” का प्रीमियर शो रविवार को सिगरा स्थित अदिति गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। यह फिल्म अपराध, अध्यात्म और मानवीय भावनाओं को गहराई से दर्शाती है।

प्रीमियर के मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रभात सिंह (निदेशक, आशा एजुकेशनल ग्रुप) रहे। दोनों अतिथियों ने फिल्म की कहानी, निर्देशन और कलाकारों की प्रशंसा करते हुए इसे “समाज को दिशा देने वाली फिल्म” बताया।

निर्देशक हिमांशु मिश्रा और निर्माता गौरव सिंह की यह फिल्म 19 मई 2025, सोमवार को सुबह 6 बजे asha movies hello police यूट्यूब चैनल पर निशुल्क रिलीज की जाएगी।

फिल्म की शूटिंग काशी और उज्जैन के ऐतिहासिक स्थलों पर हुई है। “साधो” एक रहस्यमयी किरदार की कहानी है, जो व्यवस्था से टकराता है। फिल्म में राहुल राजपूत, अजीत वर्मा, प्रिया सिंह, कृष्णा चौबे, अमित मिश्रा सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। कार्यक्रम के दौरान आशा मूवी वर्ल्ड की आगामी फिल्म “झक्की” का भी शुभ मुहूर्त किया गया।

फिल्म से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु:

विषय: अपराध, अध्यात्म और समाज

रिलीज़ डेट: 19 मई 2025

माध्यम: यूट्यूब (asha movies hello police चैनल)

निर्देशक: हिमांशु मिश्रा

मुख्य कलाकार: राहुल राजपूत, अजीत वर्मा, प्रिया सिंह, अमित मिश्रा आदि

लोकेशन: काशी, उज्जैन

यह फिल्म निश्चित रूप से सोच, आत्मा और समाज को झकझोरने का कार्य करेगी।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग