Home » टेक्नोलॉजी » Realme p4 power :- 10,001mAh ‘टाइटन बैटरी’ के साथ आया Realme P4 Power, लंबे समय तक चलेगा फोन बिना रुके

Realme p4 power :- 10,001mAh ‘टाइटन बैटरी’ के साथ आया Realme P4 Power, लंबे समय तक चलेगा फोन बिना रुके

Realme p4 power :- स्मार्टफोन यूजर्स लंबे समय से एक ऐसी डिवाइस की तलाश में थे, जिसमें स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार बैटरी भी मिले। अब रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Power के जरिए इसी चुनौती को हल करने का दावा किया है। कंपनी ने 29 जनवरी को इस फोन को पेश करते हुए इसमें 10,001mAh की बड़ी “टाइटन बैटरी” दी है, जो इसे लंबे समय तक चलने वाली डिवाइस बनाती है।

कंपनी के मुताबिक, इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन लगभग 219 ग्राम है, जो कई प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से हल्का बताया जा रहा है। दावा है कि यह हाई-एंड फोन्स की तुलना में लगभग दोगुनी बैटरी क्षमता देता है।

फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट

Realme P4 Power में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 27W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी, जिससे यह फोन अन्य डिवाइस को भी चार्ज कर सकेगा।

बैटरी सेफ्टी पर खास फोकस

बड़ी बैटरी वाले फोन्स को लेकर अक्सर ओवरहीटिंग और सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने दावा किया है कि इस बैटरी को आठ साल के लाइफ साइकल के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
रियलमी चार साल की बैटरी हेल्थ गारंटी भी दे रही है। अगर इस अवधि में बैटरी की क्षमता 80 प्रतिशत से नीचे आती है, तो उसे बदला जाएगा।

कंपनी के अनुसार, फोन में पांच-लेयर प्रोटेक्शन सिस्टम, नई सिलिकॉन-कार्बन एनोड टेक्नोलॉजी और ड्यूल-लेयर कोटिंग दी गई है, जिससे हीट कंट्रोल बेहतर होगा। साथ ही इसे मिलिट्री-ग्रेड शॉक टेस्ट और TÜV Rheinland फाइव-स्टार सर्टिफिकेशन मिलने का दावा भी किया गया है।

बैटरी परफॉर्मेंस के दावे

रियलमी का कहना है कि यह फोन दो घंटे की गेमिंग के बाद भी 86% तक चार्ज बरकरार रख सकता है। वहीं एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 32.5 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक संभव है।
बैटरी में हेल्थ मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है, जो समय के साथ इसकी क्षमता को बेहतर बनाए रखने में मदद करेगी।

संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन MediaTek 7400 Ultra प्रोसेसर से लैस हो सकता है, साथ में “Hyper Vision+ AI” चिप भी दी जा सकती है।
कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

हेवी यूजर्स को साधने की कोशिश

लंबे समय तक गेमिंग, स्ट्रीमिंग और काम करने वाले यूजर्स के लिए बैटरी लाइफ आज सबसे अहम फीचर बन चुकी है। Realme P4 Power को खास तौर पर ऐसे ही पावर यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि उन्हें डिजाइन और परफॉर्मेंस के बीच समझौता न करना पड़े।

Yugendra pawar :- कौन हैं युगेंद्र पवार? अजित पवार के निधन के बाद फिर चर्चा में, जानें पवार परिवार से रिश्ता और सियासी सफर

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग