बड़ी खबर
Varanasi news :- सम्मानित पत्रकार अजय कुमार की बहन सरिता सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर मिली शुभकामनाएं Mirzapur News :- 30 जून तक नहीं खुलेंगे मीरजापुर के पीपा पुल, अधिवक्ताओं के आग्रह पर डीएम का बड़ा फैसला Mirzapur News :- मिर्जापुर में सनसनी: सेम्फोर्ड स्कूल के पास गला कटी हालत में मिली अज्ञात महिला, हालत गंभीर Varanasi Accident :- राजातालाब हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi Accident :- राजातालाब हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Varanasi Accident :- राजातालाब हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Varanasi Accident :- वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा राजातालाब-कचनार स्थित बीआरसी के सामने मोहनसराय से राजातालाब की ओर जाने वाले हाईवे पर सुबह करीब 4 बजे हुआ। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसा इतना भीषण कि पहचान करना हुआ मुश्किल
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच
घटना की सूचना मिलते ही राजातालाब चौकी प्रभारी राजेश मौर्य पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

अर्धविक्षिप्त होने की आशंका
पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह अर्धविक्षिप्त अवस्था में सड़क पर घूम रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पहचान के प्रयास जारी
पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, फरार अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

Varanasi news :- 12 वर्षों में बदली काशी की तकदीर: आध्यात्मिक नगरी से वैश्विक विकास मॉडल बनने तक का सफर

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग