Home » राजनीति » Political news : अंतरिम अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने संभाला कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार……..

Political news : अंतरिम अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने संभाला कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार……..

नई दिल्ली :- दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला। द‍िल्‍ली कांग्रेस के नवन‍ियुक्‍त अध्‍यक्ष देवेन्‍द्र यादव ने आज रव‍िवार को अपना पदभार ग्रहण कर ल‍िया। इससे पहले प्रदेश मुख्‍यालय में आयोज‍ित अभ‍िनंदन समारोह में देवेन्‍द्र यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान क‍िया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के कई पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष, अख‍िल भारतीय कांग्रेस पार्टी के कोषाध्‍यक्ष अजय माकन के अलावा संदीप दीक्ष‍ित और अन्‍य सीन‍ियर नेता भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Health news – शुगर में रखें इन बातों का विशेष ध्यान..

(Political news) खराब समय में एकजुट होने की जरूरत – देवेंद्र यादव……..

देवेन्‍द्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में राजनीत‍िक सफर शुरू क‍िया। खराब समय भी देखा और मेरा हाथ थाम कर रखा और साथ द‍िया। आपका भाई और बेटा हमेशा रहेगा चाहे मैं क‍ितना भी बड़ा हो जाऊं। कांग्रेस की व‍िचारधारा मेरे दादा और प‍िता के समय से बनी हुई है। उनके नक्‍शे कदम पर ही मैं कांग्रेस में आगे बढ़ने का काम क‍र रहा हूं। उनके द‍िखाए रास्‍तों पर ही आगे बढ़ने का काम कर रहा हूं।‌ उन्होंने कहा कि हर छोटे बड़े से मैंने सीखने का काम क‍िया है। अजय माकन की जमकर तारीफ की। लोगों के द‍िलों को जीतने का काम आपके द‍िखाये रास्‍ते पर चल क‍िया।

सुभाष चौपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहली बार उनके नेतृत्‍व में चुनाव लड़ने का मौका म‍िला। इसके बाद मुझे पीछे देखने का मौका नहीं मि‍ला ज‍िसकी बड़ी वजह यह है क‍ि जात‍ि, धर्म, वर्ग और सम्‍प्रदाय में बांटने का काम नहीं क‍िया। योगानंद शास्‍त्री की भी मंच से जमकर तारीफ की। कोरोना काल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से क‍िए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्‍होंने चौधरी अन‍िल कुमार की जमकर प्रशंसा की।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग