Home » राष्ट्रीय » Police baton charge on Kerala students group : तिरुवनंतपुरम में विरोध मार्च निकाल रहे केरल छात्र संघ पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, हिंसक हुए हालात…….

Police baton charge on Kerala students group : तिरुवनंतपुरम में विरोध मार्च निकाल रहे केरल छात्र संघ पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, हिंसक हुए हालात…….

तिरुवनंतपुरम (केरल):- तिरुवनंतपुरम में विरोध मार्च निकाल रहे केरल छात्र संघ (केएसयू) के सदस्यों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वामपंथी सरकार की नव केरल सदास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को कथित तौर पर काले झंडे दिखाए जाने की घटना के मद्देनजर राजधानी में बुधवार को पुलिस और युवा कांग्रेस (वाईसी) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई।

केरल में कांग्रेस ने बुधवार को धमकी दी कि अगर पुलिस ने उनके युवा और छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों को लेकर उचित कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस कानून को अपने हाथ में लेने में बिल्कुल नहीं सोचेगी। विपक्ष के नेता  सतीशन ने विधानसभा में धमकी दी की अगर पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं की गई तो उनके युवा कांग्रेस (वाईसी) और केरल छात्र संघ (केएसयू) के कार्यकर्ता अब जवाबी हमला करेंगे।

कांग्रेस दल के कई नेताओं ने तिरुवनंतपुरम में सचिवालय के बाहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह चेतावनी दी। नव केरल सदास कार्यक्रम के दौरान कन्नूर जिले के कल्लियास्सेरी से कोल्लम तक कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को काले झंडे दिखाने को लेकर केएसयू के कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर हमला किया था। प्रदेश अध्यक्ष राहुल मामकुट्टाथिल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सतीशन के साथ एक बैनर लेकर सचिवालय तक मार्च किया, जिस पर एक सवाल लिखकर पूछा गया था कि पिनरायी विजयन मुख्यमंत्री हैं या मुख्य गुंडा हैं। सतीशन की टिप्पणी की राज्य में वाम मोर्चे की सरकार ने कड़ी आलोचना करते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेता ऐसा कर हिंसा और गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रहे हैं।

 

राज्य में कांग्रेस द्वारा हिंसा फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

सरकार ने राज्य में कांग्रेस द्वारा हिंसा फैलाने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री के आपराधिक बंदूकधारी और निजी सुरक्षा अधिकारियों को हटाने की भी मांग की जिन्होंने विजयन को काले झंडे दिखाने के लिए वाईसी-केएसयू कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पिटाई की थी। सचिवालय के बाहर विपक्षी नेता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हर चीज की एक सीमा होती है। अब तक हम उन्हें (वाईसी-केएसयू कार्यकर्ताओं को) संयम बरतने के लिए कहते रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस और उनके वाहनों पर भी लाठियां चलाईं और पत्थर भी फेंके। जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कई बार पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इतने पर भी ना शांत होने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। वाईसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सचिवालय में प्रवेश करने से रोकने वाले पुलिसकर्मियों की ढाल भी छीन ली और तोड़ दी और एक पुलिस बस की खिड़की भी तोड़ दी।जैसे ही वाईसी कार्यकर्ता हिंसक हो गए, पुलिस ने अंततः प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया और उनमें से कई को हिरासत में भी ले लिया।

यह भी पढ़ें :- *Telecom bill 2023 : आज टेलीकॉम बिल को राज्यसभा में भी मिली मंजूरी, राष्ट्रपति करेंगे मंजूर……. – Suryodaya Samachar*

ट्विटर पेज पर भी जुड़े रहिए हमारे साथTwitter

देश और दुनिया की अन्य तमाम और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग