Home » मनोरंजन » Parineeti Chopra pregnancy :- परिणीति चोपड़ा बनने वाली हैं माँ! डिलीवरी के लिए दिल्ली पहुँचीं

Parineeti Chopra pregnancy :- परिणीति चोपड़ा बनने वाली हैं माँ! डिलीवरी के लिए दिल्ली पहुँचीं

Parineeti Chopra pregnancy :- बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिये यह खुशखबरी साझा की थी कि वह मां बनने वाली हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि परिणीति अपने बच्चे के जन्म के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। हालांकि अभी तक इस विषय पर न तो परिणीति और न ही उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड में परिणीति

सोशल मीडिया पर परिणीति की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह अपने बेबी बंप के साथ दिखाई दे रही हैं। फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि परिणीति ने अगस्त 2025 में अपने पति और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ एक फोटो साझा कर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उनके इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ से लेकर उनके चाहने वालों तक ने बधाइयाँ दी थीं।

2023 में हुई थी परिणीति और राघव की शादी

परिणीति चोपड़ा ने साल 2023 में राघव चड्ढा से शादी की थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक चर्चा में रहे, लेकिन अपने रिश्ते को मीडिया की नज़रों से बचाए रखा। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद यह जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रही थी। शादी के बाद से ही परिणीति फिल्मों से दूर रहकर अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही थीं और अपनी प्रेग्नेंसी का समय खुशियों के साथ बिता रही थीं।

अब उनके फैंस बेसब्री से उस ख़ुशी का इंतज़ार कर रहे हैं, जब परिणीति और राघव अपने पहले बच्चे के जन्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

Choti Diwali 2025: हनुमान जी को अर्पित करें ये एक दीपक, दूर होंगी सभी बाधाएं

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग