बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » मनोरंजन » Panchayat 5 Release Date: ‘पंचायत 5’ का इंतजार हुआ खत्म, जानिए कब होगी रिलीज यह वेब सीरीज

Panchayat 5 Release Date: ‘पंचायत 5’ का इंतजार हुआ खत्म, जानिए कब होगी रिलीज यह वेब सीरीज

Panchayat 5 Release Date: अपनी सादगी भरी लेकिन गहरी कहानी और गांव के जीवन की असली झलक दिखाने वाली वेब सीरीज पंचायत सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों की पसंद बन चुकी है।

‘पंचायत 5’ का इंतजार हुआ खत्म

अब तक इस वेब सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं, जिनमें हर बार फुलेरा गांव और वहां के लोगों की जिंदगी को बेहद दिलचस्प ढंग से पेश किया गया है। चौथे सीजन के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है और सब बेसब्री से पंचायत 5 का इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी ‘पंचायत 5’?

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पहले ही पांचवें सीजन की पुष्टि कर चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंचायत 5 वर्ष 2026 में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

खबर है कि इसकी शूटिंग 2025 के आखिर तक शुरू हो जाएगी। मेकर्स ने पहले लुक से यह इशारा भी दिया है कि इस बार कहानी में लौकी का खास प्रतीकात्मक महत्व रहने वाला है।

इंस्टाग्राम पर किए गए एक पोस्ट में लिखा गया था – हाय 5, फुलेरा लौटने की तैयारी कर लीजिए। इसमें पुराने किरदारों और उनके बीच की दिलचस्प नोकझोंक को भी दर्शाया गया।

पंचायत 4’ में क्या रहा खास?

चौथे सीजन में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले। मंजू देवी चुनाव हार जाती हैं और गांव की नई प्रधान बनती हैं क्रांति देवी।

वहीं सचिव जी (जितेंद्र कुमार) CAT एग्जाम पास कर लेते हैं, जो उनकी जिंदगी का अहम मोड़ साबित होता है। इसके बाद दर्शकों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या सचिव जी गांव में रहेंगे या शहर का रास्ता अपनाएंगे।

कौन होंगे सीजन 5 का हिस्सा?

पांचवें सीजन में भी वही मुख्य कलाकार नजर आएंगे –

जितेंद्र कुमार (सचिव जी)

नीना गुप्ता (मंजू देवी)

रघुबीर यादव (प्रधान जी)
साथ ही चंदन रॉय, फैसल मलिक और संविका भी अपने पुराने किरदारों में दिखाई देंगे।

इस वेब सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय कर रहे हैं, जबकि पटकथा चंदन कुमार ने लिखी है।

क्यों है ‘पंचायत 5’ का इंतजार?

गांव की असलियत, रिश्तों की मिठास और राजनीति के हल्के-फुल्के रंग को पंचायत बड़े सहज तरीके से दिखाती है। यही कारण है कि दर्शक इस शो को अपने जीवन से जोड़कर देखते हैं।

सीजन 4 के बाद सभी की नजरें इस बात पर हैं कि सचिव जी और फुलेरा गांव की कहानी अब किस दिशा में बढ़ेगी।

पंचायत 5 एक बार फिर दर्शकों को हंसी, इमोशंस और गांव की सादगी का अनुभव कराने के लिए तैयार है। 2026 में इसका आना वेब सीरीज प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

UP-TET 2026: CM योगी का बड़ा फैसला – अभ्यर्थियों को राहत, आवेदन शुल्क नहीं बढ़ेगा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग