बड़ी खबर
Sawan 2026:- आज से शुरू हुआ पावन सावन, जानिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, सोमवार व्रत की तिथियां और पूजा विधि Varanasi news :- गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान अवधूत राम की तपस्थली पर गुरु पद पूजा के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु Varanasi news :- रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा ने जरूरतमंद माताओं को वितरित किए मातृ पोषण एवं शिशु केयर किट, ईएसआईसी अस्पताल में चला सेवा अभियान Varanasi news :- महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में पुरातत्व संग्रहालय एवं शताब्दी भवन का किया लोकार्पण, विरासत संरक्षण की सराहना ITR FILING DEADLINE :- ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, चूक गए तो जुर्माना और कई सुविधाओं से हो सकते हैं वंचित DA Hike :- दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने 20% अतिरिक्त DA का किया ऐलान

Home » उत्तर प्रदेश » स्वतंत्रता दिवस 2025 पर श्रीमती रीना राय का देशवासियों के नाम विशेष संदेश 🇮🇳✨

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर श्रीमती रीना राय का देशवासियों के नाम विशेष संदेश 🇮🇳✨

स्वतंत्रता दिवस 2025 :- स्वतंत्रता दिवस 2025 के इस पावन अवसर पर ग्राम पंचायत टाण्डा बिजैसी (विकासखंड अमरिया, ज़िला पीलीभीत) की ग्राम प्रधान श्रीमती रीना राय (पत्नी श्री मनोज कुमार मनोज राय) ने सूर्योदय समाचार के माध्यम से सभी क्षेत्रवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त हमारे लिए केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह वह दिन है जब भारत के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। यह दिन हमें उन अनगिनत शहीदों के त्याग, बलिदान और साहस की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने सपनों से पहले देश के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

श्रीमती रीना राय ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर देश की प्रगति, विकास और एकता में योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज़ादी की असली रक्षा तभी होगी जब हम अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे, शिक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देंगे, और समाज में भाईचारे का माहौल बनाएंगे।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेकर अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

अंत में, उन्होंने कहा –

“आइए, इस स्वतंत्रता दिवस हम सब मिलकर संकल्प लें कि भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और अपने देश की आन, बान और शान को हमेशा बनाए रखेंगे।”

जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग