बड़ी खबर
Smart Paint :- AC की जरूरत होगी कम! वैज्ञानिकों का नया स्मार्ट पेंट 97% धूप लौटाएगा, हवा से भी जुटाएगा पानी Abhishek Banerjee :- अभिषेक बनर्जी पर हमले से मचा बवाल, वायरल वीडियो में अस्पताल CEO पर भड़कीं ममता बनर्जी Petrol :- पेट्रोल को टक्कर देने आ रही नई क्रांति! 3 जून को लॉन्च होगी सिर्फ इथेनॉल से चलने वाली भारत की पहली बाइक Sunil Ambekar :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर RSS की पहली बड़ी प्रतिक्रिया, युवाओं को लेकर सुनील आंबेकर ने कही अहम बात Vaibhav Suryavanshi :- IPL में धमाल के बाद अब टीम इंडिया की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी! 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की धड़कनें Akshara Singh :- अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, आखिर क्यों रो पड़ीं भोजपुरी स्टार?

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Mob litching : पश्चिम बंगाल में साधुओं के साथ हुई मारपीट, निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा…………….

Mob litching : पश्चिम बंगाल में साधुओं के साथ हुई मारपीट, निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा…………….

Mob litching : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में साधुओं के साथ मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। ये दावा बीजेपी ने किया है। बीजेपी ने इस घटना को महाराष्ट्र के पालघर जैसा बताया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बंगाल में अब पालघर जैसी घटना सामने आई है। साथ ही उन्होंने बंगाल की सीएम को निशाने पर लेते हुए लिखा कि ममता बनर्जी के राज में शाहजहां शेख जैसे आतंकियों को संरक्षण मिलता है। बंगाल में साधुओं की खुलेआम हत्या का प्रयास किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में हिंदू होना ही अपराध है। इस वीडियो को लेकर लोगों ने एक बार फिर ममता सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

Madras High Court : चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर मद्रास हाई कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला………….. – Suryodaya Samachar

पुलिस ने 12 को किया गिरफ्तार

साधुओं के साथ हुई पिटाई को लेकर पुलिस ने स्वत: संज्ञान में ये मामला लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, साधु पक्ष की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

रहम की भीख मांग रहा साधू

बीजेपी नेता जो वीडियो शेयर किया है। उसमें साफ दिख रहा है कि आक्रोशित भीड़ भगवा कपड़े पहने एक साधू के बाल पकड़कर खींच रही है। साधू को निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा जा रहा है। साधु अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही वह रहम की भीख भी मांग रहा है। इसके बावजूद आक्रोशित भीड़ उसे लगातार पीटती रहती है। पीड़ित साधू के साथ एक और शख्श भगवा कपड़े पहने हुए वीडियो में दिख रहा है। साधुओं के पीटे जाने के और कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग