बड़ी खबर
Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता NEET UG 2026 Re-Exam: री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका Shushant Singh :- सुशांत के घर में अदा शर्मा का सादा जीवन, बिना फर्नीचर के रहने की वजह जानकर चौंके फैंस 8वां वेतन आयोग :- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो ₹45 हजार तक पहुंच सकती है बेसिक सैलरी सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- “मझवां उपचुनाव 2024; एनडीए प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य की ऐतिहासिक जीत, जनता का आभार व्यक्त”

Mirzapur News :- “मझवां उपचुनाव 2024; एनडीए प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य की ऐतिहासिक जीत, जनता का आभार व्यक्त”

Mirzapur News :- कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सुचिस्मिता मौर्य को मझवां उपचुनाव जीत की बधाई दी
जनता का जताया आभार, अपना दल एस कार्यालय में मना उत्सव


 

मिर्जापुर, 23 नवंबर, शनिवार: मझवां उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य ने बड़ी जीत हासिल कर सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद को हराया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 34 राउंड की मतगणना में सुचिस्मिता मौर्य को 77,737 वोट प्राप्त हुए, जबकि ज्योति बिंद को 72,815 वोट मिले। इस तरह सुचिस्मिता ने 4,922 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।

जीत की सूचना मिलते ही अपना दल (एस) के केंद्रीय कार्यालय, भरुहना चौराहा पटेल चौक, पर जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए जीत का जश्न मनाया। पटाखे फोड़े गए और राहगीरों को मिठाई बांटकर खुशी साझा की गई।

इस ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एनडीए प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य को फोन कर बधाई दी और मझवां की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र के विकास और जनता की आकांक्षाओं की जीत है।

Mirzapur news :- दो बाइकों की आमने-सामने के टक्कर में एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

इस दौरान, अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने भी सुचिस्मिता मौर्य से मिलकर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष (आईटी मंच) दुर्गेश पटेल, उदय पटेल, श्रीमती नमिता केसरवानी, श्रीमती पूनम सिंह, हेमंत कुमार बिंद, राधेश्याम पटेल और संतोष विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और जनता के विश्वास ने एनडीए को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जीत मझवां क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

Varanasi News :- पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मयोगी प्रशिक्षण से यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में सुधार

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग