Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- यूनिक इंडस्ट्रीज के मालिक राजन तिवारी ने 201 जरूरतमंदों में बांटे कंबल, ठंड में मिली राहत

Mirzapur news :- यूनिक इंडस्ट्रीज के मालिक राजन तिवारी ने 201 जरूरतमंदों में बांटे कंबल, ठंड में मिली राहत

Mirzapur news :- भीषण ठंड के बीच मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए यूनिक इंडस्ट्रीज, लतीफपुर अहरौरा के मालिक राजन तिवारी ने दिनांक 21 दिसंबर 2025 को पहाड़ों के बीच स्थित ग्राम लतीफपुर में 201 गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक कुमारिया रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि सुषमा कुमारिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद केशरी ने किया और अध्यक्षता स्वयं राजन तिवारी ने की।

“गरीबों की सेवा ही मेरा कर्तव्य है” – राजन तिवारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक राजन तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना मेरे कर्तव्य में लिखा है। मैं अपने पिता स्व. गोपाल दास तिवारी की प्रेरणा से यह कार्य करता हूं और आगे भी निरंतर करता रहूंगा। उन्होंने घोषणा की कि अगले चरण में बच्चों को स्वेटर, टोपी, दस्ताने और मफलर वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।”

सेवा से मिलता है सच्चा आशीर्वाद – सुषमा कुमारिया

विशिष्ट अतिथि सुषमा कुमारिया ने कहा कि गरीबों की सेवा से मिलने वाला आशीर्वाद असाध्य रोगों की भी दवा बनता है, इसलिए ऐसे कार्य निरंतर होते रहने चाहिए।

मानवीय कार्यों की सराहना

मुख्य अतिथि आलोक कुमारिया ने राजन तिवारी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की खुलकर प्रशंसा की और इस अवसर पर उन्होंने अपनी स्वरचित रचना भी सुनाई।

इन गांवों के जरूरतमंदों को मिला लाभ

कंबल पाने वालों में लतीफपुर, छातो फुलवरिया और हिनौता गांवों के गरीब वनवासी, मजदूर, दलित और बेसहारा लोग शामिल रहे। कंबल पाकर जरूरतमंद लोग आयोजक को आशीर्वाद देते नहीं थके।

“यह कंबल वितरण नहीं, यज्ञ है” – करिश्मा तिवारी.

कार्यक्रम में उपस्थित करिश्मा तिवारी ने कहा कि यह केवल कंबल वितरण नहीं, बल्कि एक यज्ञ के समान है, जिससे आत्मिक शांति मिलती है। इस अवसर पर आत्मा प्रसाद त्रिपाठी, मनोज चौबे, अजीत पाठक, अभिषेक पाण्डेय, धन्वंतरी चौबे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में राजन तिवारी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पूरा कार्यक्रम भव्य, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक रहा।

Mirzapur news :- समाजसेवा को सम्मान स्व. श्रीकुबेर सिंह महाविद्यालय के संस्थापक एड. नागेश सिंह को वाराणसी की धार्मिक सामाजिक संस्था ने किया सम्मानित

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग