बड़ी खबर
Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड? Dhurandhar The Revenge :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी पर धमाका! सुपरहिट फिल्म आ रही जियोहॉटस्टार पर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News: चोरों ने जल निगम की तारें काटीं, 20 दिन से पानी के लिए परेशान ग्रामीण

Mirzapur News: चोरों ने जल निगम की तारें काटीं, 20 दिन से पानी के लिए परेशान ग्रामीण

Mirzapur News :- मिर्जापुर जिले के मझवा ब्लॉक अंतर्गत कछवा थाना क्षेत्र के बंधनवा गांव में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव में प्रधानमंत्री योजना के तहत “हर घर नल, हर घर जल” योजना के अंतर्गत बनाई गई पानी की टंकी और सप्लाई सिस्टम आए दिन चोरी और तोड़फोड़ की घटनाओं से प्रभावित हो रहा है।

गांव में जल आपूर्ति व्यवस्था की देखरेख के लिए सुरेश त्रिपाठी को स्थानीय कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से गांव के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी रंजिश के चलते जल निगम के बिजली सप्लाई की तारें बार-बार काटी जा रही हैं।

🔹 बार-बार चोरी और तोड़फोड़ से जलापूर्ति ठप

ग्रामीणों के अनुसार, अब तक 5 से 6 बार जल निगम परिसर में चोरी और नुकसान की घटनाएँ हो चुकी हैं। चोर न सिर्फ सप्लाई लाइन की तार काट ले जाते हैं, बल्कि परिसर में बने कमरे का ताला तोड़कर अन्य सामान की भी चोरी करते हैं। हाल ही में लगभग 20 दिन पहले मोटर से जुड़े बिजली कनेक्शन की तारें चोरी कर ली गईं, जिससे पूरे गांव की जलापूर्ति ठप हो गई।

इस वजह से ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है।

🔹 अधिकारियों की लापरवाही पर ग्रामीण नाराज़

कर्मचारी सुरेश त्रिपाठी ने इस संबंध में मिर्जापुर जल निगम के उच्च अधिकारियों को कई बार सूचित किया है, लेकिन अब तक न तो किसी अधिकारी ने मौके पर जांच की और न ही चोरी गए तार और उपकरणों की मरम्मत करवाई गई।
इतना ही नहीं, घटना की शिकायत अब तक थाना कछवा में दर्ज नहीं कराई गई, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।

🔹 ग्रामीणों की गुहार

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सामूहिक रूप से जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। उनका कहना है कि यह सिर्फ चोरी का मामला नहीं, बल्कि सरकारी संपत्ति और जनता की मूलभूत जरूरतों के साथ खिलवाड़ है।

अब देखना यह होगा कि कब तक बंधवा गांव के लोग राहत की सांस ले पाएंगे और उनके घरों तक पानी पहुंचने की व्यवस्था बहाल हो पाएगी।

Sudhir dhalvi :- साईं बाबा बन सबका दिल जीतने वाले सुधीर दलवी अब जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं!

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग