Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- मिर्जापुर के जरगो डैम में बवाल युवक की डूबकर मौत पर ठेकेदार और ग्रामीणों में लाठी-डंडे, पुलिस पर भी पथराव

Mirzapur News :- मिर्जापुर के जरगो डैम में बवाल युवक की डूबकर मौत पर ठेकेदार और ग्रामीणों में लाठी-डंडे, पुलिस पर भी पथराव

Mirzapur News :- थाना अहरौरा के इमिलियाचट्टी चौकी क्षेत्र अंतर्गत जरगो डैम में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब मछली मार रहे एक युवक की डूबने से मौत के बाद ग्रामीणों ने ठेकेदार पर डूबोकर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण बांध पर पहुंच गए और ठेकेदार पक्ष से जमकर भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से संघर्ष शुरू हो गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद कई वाहनों को भी क्षति पहुंचाई गई। झड़प में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साई भीड़ के उग्र रूप को देखते हुए पास के थानों से अतिरिक्त फोर्स और पीएसी को बुलाना पड़ा। भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव करने की भी खबर है।

घटना के पीछे विवाद

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण लंबे समय से डैम में मछली पकड़ते रहे हैं, जबकि ठेकेदार लगातार इसका विरोध करता रहा। कई बार रोकने और समझाने के बावजूद जब ग्रामीण नहीं माने तो विवाद बढ़ता गया। मृतक युवक की मौत को लोग ठेकेदार की करतूत बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि ठेकेदार बार-बार की घटनाओं से तंग आ चुका था।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।

Media Power:- पत्रकार समाज का दर्पण और लोकतंत्र की धड़कन, वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद केसरी का बयान

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग