Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति के बारे में मंडलायुक्त ने की बैठक, प्रगति के बारे में ली जानकारी

Mirzapur news :- निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति के बारे में मंडलायुक्त ने की बैठक, प्रगति के बारे में ली जानकारी

Mirzapur news :- 50 लाख से अधिक लागत की निमार्णाधीन परियोजना की मण्डलायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति के बारे में जानकारी ली।

  1. IGRS प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे अधिकारी।
  2. खराब पाए जाने पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही -मण्डलायुक्त।
  3. मण्डलायुक्त ने अधिशासी अभियन्ता आवास विकास विद्युत वितरण खण्ड को कार्य समय से पूर्ण न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का दिया निर्देश ।
खबर का विस्तार :- 

(Mirzapur news) मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणधीन परियोजनाओं समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर विशाल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी भदोही शिवाकान्त द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य, उप निदेशक बेसिक शिक्षा सहित सभी मण्डलीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mirzapur news

बैठक मेें मण्डलायुक्त ने कहा कि IGRS प्रकरणों के निस्तारण में जनपदीय अधिकारी गुणवत्ता का ध्यान नही दे रहे है। उन्होंने कहा कि अपलोड की जा रही आख्या सक्षम के हस्ताक्षर से ही अपलोड जाए। उन्होंने कहा कि IGRS प्रकरणो के गुणवत्ता की जांच शासन स्तर से भी जा रही है अतएव गुणवत्ता का विशेष ध्यान दे खराब पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनपदस्तरीय अधिकारी शिकायतो के निस्तारण से पूर्व स्वंय मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों की उपस्थिति में निस्तारण किया जाए।

Mirzapur news

कार्यदायी संस्था UP आवास विकास परिषद निर्माण इकाई के द्वारा निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मड़िहान में एकीकृत ब्लाक भवन के सम्बन्ध में मण्डलायुकत ने कहा कि भवन निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान यदि निरीक्षण में कमियां पाई जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अपर निदेशक बेसिक शिक्षा को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने विभागो इंजीनियरों व डी0 निर्माण के साथ विजिट कर गुणवत्ता समय-समय पर जांच करें। जनपद मीरजापुर में 50 सैय्यायुक्त बहुमुखी चिकित्सालय के भवन निर्माण की प्रगति में मण्डलायुक्त ने कहा कि भवन का प्रथम तल 15 दिनों में पूर्ण कर हैण्डओवर कराना सुनिश्चित करें।

Mirzapur news

जनपद मीरजापुर के 39वीं वाहिनी PAC मीरजापुर में सेनानायक आवास, राजपत्रित अधिकारी के आवास एवं गार्द रूम के निर्माण में मण्डलायुक्त को अवगत कराया गया कि धनाभाव के कारण निर्माण कार्य रूका हैं। मण्डलायुक्त ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर को निर्देशित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के माध्यम से धनराशि के मांग शासन को पत्राचार करें। कार्यदायी संस्था UP राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के द्वारा मीरजापुर के CHC चुनार में 50 सैय्या फील्ड हास्पिटल निर्माण के बारे मे बताया गया कि सितम्बर 2024 में पूर्ण करा लिया गया है।

यह भी पढ़ें :- Mirzapur news :- शिक्षकों के प्रशिक्षण का चौथा बैच हुआ शुरू

शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण होना शेष है जिस मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि कार्य पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर की कार्यवाही की जाए। वृहद गौ संरक्षण केन्द्र ग्राम अहरौरा खास मीरजापुर की प्रगति के बारे में बताया गया कि नवम्बर 2024 पूर्ण करा लिया जाएगा। जनपद मीरजापुर में छात्रावास का निर्माण कार्य के बारे में बताया गया कि कार्य प्रगति पर हैं जिस पर मण्डलायुक्त द्वारा जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 15-15 के अन्तरांल में जाकर स्थलीय निरीक्षण करें। मण्डलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो भी निर्माणाधीन परियोजनाए है उन सभी परियोजनाओं का लेबर डिमांड, स्टीमेट विवरण तैयार कर रखे जिससे अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान आपके द्वारा अवगत कराया जा सकें। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी निरीक्षण जाएगा मैनपावर कितना मटेरियल है उसका आकलन करेंगे।

Mirzapur news

विन्ध्याचल मण्डल के जनपद मीरजापुर में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला तथा मण्डलीय कार्यालय का निर्माण कार्य के बारे में बताया गया कि औषधि कार्यशाला का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है विद्युत कनेक्शन की टेस्टिंग की जा रही हैं जिस मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य का पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर की कार्यवाही की जाए। सर्वोदय विद्यालय मड़िहान मीरजापुर में ट्राजिस्ट हास्टल निर्माण कार्य के बारे में बताया गया कि अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था UP राज्यसेतु निगम लिमिटेड के द्वारा जनपद मीरजापुर में बरई नदी, जरगो नदी डैम को जोड़ने हेतु मड़िहान विधानसभा क्षेत्र बेडम्भवा वन इमलिया मार्ग पर सेतु का निर्माण के बारे में कार्यदायी संस्था के द्वारा मण्डलायुक्त को बताया गया कि कार्य समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाएगा।

जनपद मीरजापुर में आमघाट चुनार मार्ग पर आमघाट क्रासिंग के पास सम्पार सं0-3 स्पेशल दो लेन रेलवे उपरिगामी सेतु एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के बारे में मण्डलायुक्त ने कहा कि निर्धारित समय अन्दर निर्माण कार्य पूर्ण करें। मण्डलायुक्त ने अधिशासी अभियन्ता आवास विकास विद्युत वितरण खण्ड को कार्य समय से पूर्ण न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि तथा AC RES को कार्य में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण की मांग की गयी।

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड सोनभद्र इकाई द्वारा जनपद भदोही में जनपद न्यायालय भदोही में न्यायिक अधिकारियों के श्रेणी 5 का आवास 18 नग में मण्डलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी भदोही को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण कर कृत कार्यवाही अवगत भी कराएं। राजकीय पालीटेक्निक संतरविदास की स्थापना, 18 कोर्ट रूम भदोही निर्माण कार्य, ज्ञानपुर सरपतहां में 100 सैय्यायुक्त चिकित्सालय का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अभोली के सम्बध में कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा मण्डलायुक्त को बताया गया कि निर्धारित समयावधि के अन्दर उपरोक्त सभी पूर्ण करा लिए जाएंगे। मण्डलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता को भी देखें, खराब गुणवत्ता वाले कार्यदायी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी करें।

Mirzapur news

UP जल निगम ग्रामीण सोनभद्र के द्वारा अमवार पेयजल योजना के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध करांए। UP (UPNEWS) राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा जनपद सोनभद्र में 48वीं IR वाहिनी सोनभद्र MT कार्यालय/स्टोर एवं गाड़ियों रखने हेतु 12 गैराज निर्माण के बारे में कार्यदायी संस्था के द्वारा मण्डलायुक्त को आवश्स्त किया गया निर्धारित समयान्तर्गत कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में धन का अभाव हैं उनमें धनराशि के मांग हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्राचार कर मांग की जाए। उन्होंने सहायक क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं को प्रतिदिन एक-एक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराएं।

Reporter Tara Tripathi, Mirzapur.

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग