बड़ी खबर
Jio Platforms IPO 2026 : Jio Platforms IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स! पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू Daler Mehndi : दलेर मेहंदी को कार्यक्रम के लिए मिले थे 35 लाख रुपये, मंत्री सुबोध उनियाल बोले- गाना ही नहीं गा रहे थे Chinmay Sutar : पिता मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज, रोहित-सूर्या के साथ खेल चुके चिन्मय सुतार ने ठोके 400 रन, जानिए उनकी संघर्ष भरी कहानी Morena Crocodile Rescue: चंबल से 4 किलोमीटर चलकर घर के आंगन में पहुंचा 11 फीट का मगरमच्छ, जाल तोड़कर भागने की कोशिश Neha Bora Peace Bond: क्या है BNSS की धारा 126? दिल्ली पुलिस के नोटिस को AISA नेता ने हाईकोर्ट में दी चुनौती Lal Hit Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी को चुनौती देने उतरा नया संगठन, दिल्ली में तेज हुई राजनीतिक बहस

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- किसानों की समस्याओं और संगठन विस्तार पर मंथन, भाकियू लोकशक्ति की मासिक पंचायत में कई अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति

Mirzapur News :- किसानों की समस्याओं और संगठन विस्तार पर मंथन, भाकियू लोकशक्ति की मासिक पंचायत में कई अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति

Mirzapur News :- भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की मासिक पंचायत शनिवार को इमिलिया चट्टी क्षेत्र स्थित अतरौली खुर्द कोठी में आयोजित की गई। बैठक में किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न, कृषि कार्यों में आ रही समस्याओं और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न वक्ताओं ने किसानों के हितों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।

गांव स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने यूनियन के गठन से लेकर अब तक की यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में संयोजक नियुक्त कर ग्रामीण इकाइयों का गठन किया जाएगा, जिससे संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी।

25 जून को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
प्रदेश प्रमुख सचिव बजरंगी कुशवाहा ने बताया कि फर्रुखाबाद में संगठन के जिलाध्यक्ष के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसको लेकर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 25 जून को प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।

मीरजापुर में जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी चुनार को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।

SSC Delhi police constable result :- SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, 7,565 पदों की भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़े हजारों अभ्यर्थी

अनाज के दाम बढ़ाने और कृषि को उद्योग का दर्जा देने की मांग
बैठक में सरकार से मांग की गई कि जिस प्रकार सोना-चांदी की कीमतों में वृद्धि हो रही है, उसी अनुपात में कृषि उत्पादों के मूल्य भी बढ़ाए जाएं। साथ ही कृषि क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने की भी मांग उठाई गई।

 

पर्यावरण संरक्षण के लिए निकलेगा जागरूकता कारवां
प्रदेश प्रमुख सचिव ने बताया कि जुलाई माह में प्रदूषण मुक्त प्रदेश के उद्देश्य से अहरौरा से मीरजापुर तक जागरूकता कारवां निकालने पर विचार किया जा रहा है।

सितंबर में होगा राष्ट्रीय चिंतन शिविर
बैठक में कृष्ण जन्माष्टमी के आसपास सितंबर माह में रामनगर स्थित पीएसी दुर्गा मंदिर के समीप राष्ट्रीय चिंतन शिविर आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

 

इन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
पंचायत में राष्ट्रीय संगठन सचिव स्वामी सुशीलानंद जी महाराज, प्रदेश संगठन मंत्री जटाशंकर तिवारी, जिला महासचिव डॉ. राम प्यारे सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, राजकुमार, रामचंद्र, प्यारे लाल मौर्य, राजाराम सिंह, मनदीप सिंह, करुणा शंकर, शिवशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग