Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- देहात कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mirzapur News :- देहात कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mirzapur News:- देहात कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन, 1590 रुपये नकद तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इटावा गांव निवासी झब्बू बिंद से हेरोइन खरीदते थे और फिर अलग-अलग क्षेत्रों में उसकी खपत व बिक्री करते थे।

यह पूरी कार्रवाई देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई, जहाँ पुलिस को लंबे समय से नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस का कहना है कि तस्करों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाने के लिए आगे की पूछताछ जारी है।

Mirzapur News :- किसान यूनियन की बैठक धरने में तब्दील, मांगें न पूरी होने पर हाईवे जाम की चेतावनी

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग