वृन्दावन (मथुरा) Mathura news :- बीड क्राइम ब्रांच और वृन्दावन पुलिस ने 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। मथुरा के पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार ने बताया, “बीड क्राइम ब्रांच और वृन्दावन पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है। बीड पुलिस द्वारा न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर अभियुक्त को महाराष्ट्र ले जाया गया है।”
जानिए पूरा मामला :-
बीड क्राइम ब्रांच और वृंदावन पुलिस ने संयुक्त अभियान में 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक बड़े आर्थिक अपराध की जांच के तहत की गई जिसमें आरोपी पर कई लोगों से धोखाधड़ी कर भारी रकम हड़पने का आरोप है।
Jigra Movie Trailor:– Alia Bhatt की Jigra के ट्रेलर पर स्टार्स ने बरसाया प्यार, जान्हवी कपूर ने कहा ‘लेडी बच्चन’, सास ने ऐसे किया रिएक्ट
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने निवेश के नाम पर कई लोगों को ठगा और उन्हें बड़े मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है, और आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों और अन्य गतिविधियों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोप लगाया कि यह धोखाधड़ी एक सुनियोजित तरीके से की गई थी और आरोपी लंबे समय से फरार था जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
#WATCH वृन्दावन, मथुरा: बीड क्राइम ब्रांच और वृन्दावन पुलिस ने 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।
अरविन्द कुमार, एसपी सिटी, मथुरा ने बताया, “बीड क्राइम ब्रांच और वृन्दावन पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है। बीड पुलिस द्वारा… pic.twitter.com/aAofmUJxed
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2024
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







