Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Lakhimpur Kheri news :- सदर ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह के आवास पर बूथ अध्यक्षों की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

Lakhimpur Kheri news :- सदर ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह के आवास पर बूथ अध्यक्षों की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

सूर्योदय समाचार अनुज गुप्ता रिपोर्टर

Lakhimpur Kheri news :- जिले के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सरदारनगर (सैधरी) में सदर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती दिव्या सिंह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला आईटी शौर्य सक्सेना भाजपा तथा सदर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती दिव्या सिंह उपस्थित रहीं। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शौर्य सक्सेना ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार होती है।

सदर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती दिव्या सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से जनता के बीच रहने, उनकी समस्याओं को सुनने और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Sonam Wangchuk Release :- जेपी नड्डा से मिली CJP, सोनम वांगचुक की रिहाई समेत तीन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती अनुश्री जायसवाल, राजेश शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक रामकृष्ण श्रीवास्तव, सेक्टर प्रभारी अनुज गुप्ता, बूथ अध्यक्ष नीरज जायसवाल, अनन्या शर्मा, राजकुमार बघेल, मनोज शर्मा, प्रिंस अवस्थी, अवधेश शर्मा, लकी वर्मा सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन हित में सामूहिक प्रयास और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के साथ किया गया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग