बड़ी खबर
World record :- अभिषेक शर्मा का तूफानी विस्फोट, टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल और एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ SRH को दिलाई विशाल जीत Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड?

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Lakheempur kheeri :- लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर बस-ओमिनी की भीषण टक्कर, 3 की मौत, दर्जनभर घायल, हाईवे पर हड़कंप

Lakheempur kheeri :- लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर बस-ओमिनी की भीषण टक्कर, 3 की मौत, दर्जनभर घायल, हाईवे पर हड़कंप

Lakheempur kheeri :- शनिवार को लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर ओयल बड़ी नहर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और ओमिनी कार के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मरने वालों में लखीमपुर का गुड्डू शामिल

मृतकों में लखीमपुर निवासी गुड्डू की पहचान हुई है, जबकि अन्य मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गलत दिशा से आ रही थी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर निर्माण कार्य चलने के कारण एक साइड बंद था। इसी वजह से रोडवेज बस गलत दिशा से आ रही थी और सीतापुर से आ रही ओमिनी कार से सीधी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस गोला डिपो की थी।

राहत-बचाव कार्य में जुटी पुलिस

टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस बल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इस भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हाईवे पर सुरक्षा इंतज़ाम न होने और निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जिम्मेदारी तय करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

Mirzapur Accident : तेज रफ्तार डीजल टैंकर की चपेट में आए बाइक सवार दंपत्ति, पत्नी की मौत, पति गंभीर

लखीमपुर खीरी से अनुज गुप्ता की खास रिपोर्ट

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग