बड़ी खबर
Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला

Home » राष्ट्रीय » Kolkata Rape Case: क्यों रो पड़ा संजय राय जज के सामने, क्या अब संजय राय का भी होगा पॉलीग्राफ टेस्ट…

Kolkata Rape Case: क्यों रो पड़ा संजय राय जज के सामने, क्या अब संजय राय का भी होगा पॉलीग्राफ टेस्ट…

Kolkata Rape Case : संदीप घोष के पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद अब संजय राय का भी होगा पॉलीग्राफ टेस्ट। आरजीकर अस्पताल में हुए रेप और हत्या के मुख्य आरोपी संजय राय जज के सामने भावुक हो गए। उन्होंने दावा किया है कि वे निर्दोष हैं।

जैसे ही सीबीआई ने कोलकाता कोर्ट में संजय राय को पेश किया तो भावुक होकर बोले मैंने कुछ नहीं किया, मैं निर्दोष हूं मेरा पॉलीग्राफ़ टेस्ट किया जाए।

दरअसल उनके वकील ने बताया कि जब मैं उन्हें पॉलीग्राफ टेस्ट के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि मैं निर्दोष हूं मैं पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं।

कोलकाता में हुए बहुचर्चित रेप केस में जांच सीबीआई द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में संदिग्ध संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट होना है ।अब इस मामले में सीबीआई ने दूसरा बड़ा कदम उठाते हुए संजय राय का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का निर्णय लिया है।

क्या है मामला?

कोलकाता में एक युवती के साथ हुए इस जघन्य अपराध ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। इस मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें संदीप घोष और संजय राय का नाम प्रमुखता से सामने आया है। दोनों को इस अपराध से जुड़े होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

पॉलीग्राफ टेस्ट की भूमिका

पॉलीग्राफ टेस्ट (जिसे लाई डिटेक्टर टेस्ट भी कहा जाता है) के माध्यम से जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि संदीप घोष और संजय राय ने इस घटना से संबंधित अपने बयानों में सच बोला है या नहीं। संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट होने की स्वीकृति मिल चुकी है और अब संजय राय का टेस्ट किया जाएगा ताकि इस मामले में और स्पष्टता आ सके।

आगे की कार्रवाई

पुलिस इस केस में हर एंगल से जांच कर रही है और फोरेंसिक सबूतों की भी जांच की जा रही है। पॉलीग्राफ टेस्ट के परिणामों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और जांच एजेंसियां पूरी सख्ती से इस केस को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं।

Kolkata Rape Case : सीबीआई को पूर्व प्रिंसिपल और 4 डॉक्टरों पर पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी मिली…

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग