Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर » Kanpur news :- कानपुर में सीपी अखिल कुमार के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन त्रिनेत्र की पहल करते साउथ जोन के अधिकारी

Kanpur news :- कानपुर में सीपी अखिल कुमार के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन त्रिनेत्र की पहल करते साउथ जोन के अधिकारी

Kanpur news :- [ रिपोर्टर गुड्डू तिवारी]  कानपुर के हनुमंत विहार थाना अंतर्गत नौबस्ता चौराहे पर जनता के सहयोग से 4 कैमरे लगवाकर ऑपरेशन त्रिनेत्र की पहल की गई। कानपुर के हनुमंत विहार थाना अंतर्गत नौबस्ता चौराहे पर जनता के सहयोग से 4 कैमरे लगवाकर “ऑपरेशन त्रिनेत्र” की पहल की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य चौराहे और उसके आसपास की गतिविधियों पर नजर रखना और सुरक्षा को मजबूत करना है। जनता के सहयोग से लगाए गए ये कैमरे पुलिस और प्रशासन को अपराध नियंत्रण में मदद करेंगे। इस तरह की पहल से क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अपराधों को रोकने में सहायता मिलेगी।

Kanpur news :- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा शस्त्र एवं शास्त्र पूजन तथा विशाल शौर्य शक्ति क्षत्रिय महासम्मेलन हुआ आयोजित

हनुमंत बिहार थाना के उस्मानपुर चौकी पर स्क्रीन लगाकर रखा गया एवं कैमरों की फीडिंग त्रिनेत्र एप में की गई।ऑपरेशन त्रिनेत्र के पहल के चलते नौबस्ता चौराहा कैमरों से लैश कवर किया गया।साउथ जोन में थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के द्वारा आम जनमानस से आग्रह कर कैमरो को लगवाकर ऑपरेशन त्रिनेत्र की पहल किया गया ।तेज तर्रार एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह द्वारा हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र में मौके पर आकर ऑपरेशन त्रिनेत्र का निरीक्षण किया गया।

Read more news at :- suryodayasamachar.in

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग