Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » K. Bhagyaraj death :- तमिल सिनेमा को बड़ा झटका: दिग्गज फिल्मकार के. भाग्यराज का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

K. Bhagyaraj death :- तमिल सिनेमा को बड़ा झटका: दिग्गज फिल्मकार के. भाग्यराज का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

K. Bhagyaraj death :- तमिल फिल्म उद्योग के वरिष्ठ अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक के. भाग्यराज का शनिवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई।

के. भाग्यराज को तमिल सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्मकारों में गिना जाता था। अपने अनूठे स्क्रीनप्ले और निर्देशन शैली के कारण उन्होंने उद्योग में अलग पहचान बनाई। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने 75 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और 25 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया। अभिनय और निर्देशन के अलावा वे निर्माता, लेखक और संपादक के रूप में भी सक्रिय रहे।

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई स्थित उनके आवास पहुंचकर दिवंगत फिल्मकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भाग्यराज की पत्नी पूर्णिमा भाग्यराज और पुत्र शंतनु भाग्यराज से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक जताते हुए कहा कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि कुछ समय पहले तक वे भाग्यराज के साथ थीं और अब उनके निधन की खबर सुनने को मिली। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Earthquake today :- अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस हुए तेज झटके

वहीं, अभिनेता चिरंजीवी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही गोवा में एक पारिवारिक समारोह के दौरान उनकी भाग्यराज से मुलाकात हुई थी। उन्होंने लिखा कि भाग्यराज हमेशा की तरह खुशमिजाज और ऊर्जावान नजर आ रहे थे, ऐसे में उनके निधन की खबर बेहद दुखद और अविश्वसनीय है।

गौरतलब है कि हाल ही में तमिल सिनेमा ने एक और वरिष्ठ फिल्मकार को खोया था। ऐसे में कम समय के भीतर दो दिग्गजों के निधन से फिल्म जगत में शोक का माहौल है। के. भाग्यराज के निधन पर देशभर से कलाकार, राजनेता और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग