बड़ी खबर
K. Bhagyaraj death :- तमिल सिनेमा को बड़ा झटका: दिग्गज फिल्मकार के. भाग्यराज का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर Earthquake today :- अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस हुए तेज झटके Ganjari Stadium :- गंजारी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अंतिम चरण में, भव्य उद्घाटन के साथ हो सकता है पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला TET Exam Cancelled :- पेपर लीक की आशंका पर महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, परीक्षा से एक दिन पहले प्रशासन का बड़ा फैसला Mirzapur News :- मिर्जापुर में सड़क किनारे मिली सरकारी दवाइयों की खेप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Mirzapur News :- मीरजापुर में 2.2 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Home » विदेश » Earthquake today :- अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस हुए तेज झटके

Earthquake today :- अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस हुए तेज झटके

Earthquake today :- शनिवार शाम आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही कई लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में बताया गया है।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार इसका केंद्र धरती की सतह से करीब 215 किलोमीटर की गहराई में होने के कारण इसके झटके व्यापक क्षेत्र में महसूस किए गए। भारत के अलावा पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, चीन और तुर्कमेनिस्तान समेत कई देशों में भी कंपन दर्ज किया गया।

भारत में दिल्ली-एनसीआर के अलावा जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

TET Exam Cancelled :- पेपर लीक की आशंका पर महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, परीक्षा से एक दिन पहले प्रशासन का बड़ा फैसला

भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि जब किसी भूकंप का केंद्र अधिक गहराई में होता है तो उसके झटके दूर-दूर तक महसूस किए जा सकते हैं, लेकिन सतह पर नुकसान की संभावना अपेक्षाकृत कम रहती है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इससे पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भी पिछले दो दिनों के दौरान कई मध्यम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए थे। वहां कुछ स्थानों पर लोगों के घायल होने और सीमित नुकसान की जानकारी सामने आई है। फिलहाल संबंधित एजेंसियां पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं।

Ganjari Stadium :- गंजारी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अंतिम चरण में, भव्य उद्घाटन के साथ हो सकता है पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग