बड़ी खबर
Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड? Dhurandhar The Revenge :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी पर धमाका! सुपरहिट फिल्म आ रही जियोहॉटस्टार पर

Home » मनोरंजन » Jolly LLB 3 Advance Booking: अक्षय कुमार की फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन की कमाई का अनुमान

Jolly LLB 3 Advance Booking: अक्षय कुमार की फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन की कमाई का अनुमान

Jolly LLB 3 Advance Booking :- बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले आईं ‘जॉली एलएलबी’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थीं और अब तीसरे पार्ट से भी फैन्स को काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म की एडवांस बुकिंग अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी तक शुरुआती बुकिंग के आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छा कारोबार कर सकती है।

किसानों के विरोध पर आधारित कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जॉली एलएलबी 3’ की कहानी किसानों के आंदोलन पर आधारित है, जिसमें कॉमेडी और ड्रामा का तड़का भी देखने को मिलेगा। इस बार दर्शकों को अक्षय कुमार और अरशद वारसी यानी दोनों जॉली के बीच कोर्टरूम ड्रामा और जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

पहले दिन का कलेक्शन कितना?

ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन ₹13 से ₹15 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। यह आंकड़ा ‘जॉली एलएलबी 2’ के ओपनिंग कलेक्शन (₹13.20 करोड़) से ज्यादा हो सकता है। अगर फिल्म दर्शकों को पहले दिन पसंद आ गई तो वीकेंड पर कलेक्शन में और भी ज्यादा ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

स्टारकास्ट और प्रमोशन

फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की टीम इन दिनों इसके प्रमोशन में जोर-शोर से जुटी हुई है। हाल ही में ‘जॉली एलएलबी 3’ की स्टारकास्ट सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में भी पहुंची थी।

PM Modi Birthday:- 75वें बर्थडे पर मेलोनी की विश ने जीता दिल, इंटरनेट पर मचा धमाल

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग