Home » खेल » IPL Auction 2024 : आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने पैट कमिंस………..

IPL Auction 2024 : आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने पैट कमिंस………..

नई दिल्ली :- हमारे देश भारत में तरह-तरह के खेल के टूर्नामेंट चलते रहते हैं। जी हां दरअसल आईपीएल 2024 के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इस बार खिलाड़ियों का एक दल से दूसरे दल में जाने की आशंका जताई जा रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे अधिक महंगे दाम में खरीदा है। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई खिलाड़ी इतना महंगा बिका हो।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और गेंदबाजी ऑलराउंडर को आईपीएल ऑक्शन 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने साढ़े 20 करोड़ में खरीदा है।

लगभग पिछले आईपीएल के डेढ़ दशक में इससे पहले इतनी बड़ी बोली किसी भी खिलाड़ी के लिए नहीं लगी। कमिंस का यह रेकॉर्ड डेढ़ घंटे के भीतर ही तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने तोड़ दिया, जिन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। अब यह इतिहास है कि कमिंस ही वह खिलाड़ी रहे, जिनकी लिए 20 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगी।

अब सवाल उठता है कि आखिर कमिंस में ऐसी खूबी है जिसकी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन उनके लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार थीं। इसका जवाब कमिंस के ट्रैक रेकॉर्ड में छिपा है। 

करीब 9 साल बाद मिचेल स्टार्क खेलेंगे आईपीएल 

मिचेल स्टार्क करीब 9 साल बाद एक बार फिर से आईपीएल खेलेंगे। इससे पहले वे साल 2015 में बैंगलोर के लिए खेले थे, इसके बाद उन्होंने खुद ही आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। लेकिन इस बार उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे इस साल का आईपीएल खेलने आ रहे हैं।

शार्दुल और रचिन को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा

शार्दुल ठाकुर और रचिन रवींद्र चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। शार्दुल ठाकुर इससे पहले 2023 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, लेकिन कोलकाता ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था। अब ऑक्शन में चेन्नई ने उन्हें 4 करोड़ की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हर पल की ताजा अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ…………….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग