iphone18 pro :- स्मार्टफोन बाजार में Apple की रणनीति अब दूसरे ब्रांड भी अपनाते नजर आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi अपनी आगामी Xiaomi 18 सीरीज़ को एक साथ लॉन्च करने के बजाय अलग-अलग चरणों में पेश कर सकती है।
लीक्स के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि स्टैंडर्ड Xiaomi 18 की लॉन्चिंग कुछ समय बाद होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब Xiaomi अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ के दोनों मॉडल एक साथ लॉन्च नहीं करेगी।
Apple की राह पर Xiaomi
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple भी इस साल अपनी रणनीति बदलने जा रहा है। बताया जा रहा है कि सितंबर में केवल iPhone 18 Pro सीरीज़ और कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च होगा, जबकि बेस मॉडल iPhone 18 बाद में बाजार में आएगा। माना जा रहा है कि Xiaomi भी इसी मॉडल को अपनाने की तैयारी कर रही है।

Takeda dengue vaccine :- भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन की मंजूरी, 4 से 60 वर्ष तक के लोगों को लगेगा टीका
क्या होगा फायदा?
विशेषज्ञों का मानना है कि अलग-अलग लॉन्च से कंपनियों को प्रीमियम मॉडल पर अधिक फोकस करने, मार्केटिंग रणनीति मजबूत करने और बिक्री बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इससे हर मॉडल को अलग पहचान और बेहतर प्रचार भी मिल सकता है।
फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि, Xiaomi ने अभी तक इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल यह जानकारी लीक्स और टिप्स्टर रिपोर्ट्स पर आधारित है। कंपनी की ओर से आधिकारिक ऐलान के बाद ही लॉन्च शेड्यूल स्पष्ट होगा।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







