India First Hydrogen Train :- भारतीय रेलवे ने स्वच्छ और हरित परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अत्याधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन आधारित रेल सेवा शुरू करने वाले चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है।
यह ट्रेन फिलहाल जींद–सोनीपत रेलखंड पर संचालित होगी। इसमें हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक का उपयोग किया गया है, जो बिजली उत्पन्न करने के दौरान केवल जलवाष्प (Water Vapour) उत्सर्जित करती है। यही वजह है कि इसे पर्यावरण के अनुकूल और शून्य-उत्सर्जन (Zero Emission) वाली आधुनिक रेल तकनीक माना जा रहा है।
Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली कैंट स्टेशन पर 13 अक्टूबर तक नहीं रुकेंगी कई ट्रेनें, सफर से पहले जरूर देखें अपडेट
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य प्रदूषण कम करना, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और भविष्य में भारतीय रेल नेटवर्क को अधिक टिकाऊ बनाना है। ट्रेन में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ उन्नत सुरक्षा प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई है।
हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत को भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और हरित ऊर्जा मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। आने वाले समय में ऐसी तकनीक को अन्य रेल मार्गों पर भी चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना पर काम किया जा सकता है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







