बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » खेल » IND vs SA : भारतीय टीम 8 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी 4 मैचों की T-20 सीरीज……..

IND vs SA : भारतीय टीम 8 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी 4 मैचों की T-20 सीरीज……..

IND vs SA :- इस साल भारतीय टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। पिछले दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज का ऐलान किया गया। टीम इंडिया (Team India) अब से कुछ ही महीनों बाद इस दौरे पर जाने वाली है। आगामी श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का खुलासा कर दिया गया है।

इसमें कई सारे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इसके अलावा टी20 विश्व कप 2024 के लिए जो टीम खेली थी, उसमें से केवल 6 प्लेयर्स साउथ अफ्रीका दौरे का हिस्सा होंगे। आइए विस्तार से इसके बारे में जान लेते हैं।

IND vs SA : साउथ अफ्रीका दौरे के लिए Team India का शेड्यूल

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच नवंबर में 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। श्रृंखला की शुरुआत 8 तारीख को होगी। इसके अलावा दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को, तीसरा मुकाबला 13 नवंबर को व चौथा मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा।

इससे पूर्व दोनों टीमों के बीच 2023-24 में द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। दोनों टीमों ने तीन टी20 व दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। टी20 सीरीज 1-1 व टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटा था।

IND vs SA : इस धुरंधर के हाथों में होगी टीम की कमान

साउथ अफ्रीका दौरे के ठीक बाद टीम इंडिया (Team India) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने पहुंचेगी। ऐसे में टीम के साथ सीनियर क्रिकेटर मौजूद नहीं होंगे। साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऐसे में साउथ अफ्रीकी दौरे पर हार्दिक पांड्या के हाथों में टीम की कमान रहने वाली है। पिछले कुछ सालों से उन्होंने टी20 में लगातार भारत की कप्तानी की है।

IND vs SA : एक से बढ़कर एक युवाओं को मिलेगा मौका

8 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरु हो रही टी20 सीरीज में टीम मैनेजमेंट कई सारे युवा खिलाड़ियों को मौका देगी। हालांकि टी20 विश्व कप 2024 खेलने गई टीम के केवल कुछ ही प्लेयर्स को इसका हिस्सा बनाया जाएगा। इसमें शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन,शामिल होंगे। आइए एक नजर टीम इंडिया (Team India) के संभावित स्क्वॉड पर डाल लेते हैं, और देखें किन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

IND vs SA : साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शिवम दुबे, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहसिन खान।

For read more news click here to continue…….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग