बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » शिक्षा » जेईई एडवांस्ड 2025 में चमका वाराणसी का नाम: श्री चैतन्या एकेडमी की अनन्या त्रिपाठी बनीं गर्ल टॉपर

जेईई एडवांस्ड 2025 में चमका वाराणसी का नाम: श्री चैतन्या एकेडमी की अनन्या त्रिपाठी बनीं गर्ल टॉपर

जेईई एडवांस्ड 2025 :- देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2025 के नतीजों में वाराणसी की बेटी अनन्या त्रिपाठी ने इतिहास रच दिया है। श्री चैतन्या एकेडमी की नियमित छात्रा अनन्या ने ऑल इंडिया रैंक 133 हासिल कर शहर की गर्ल टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। अनन्या की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और शिक्षकों को गर्वित किया है, बल्कि पूरे पूर्वांचल को गौरवांवित किया है।

अनन्या की तैयारी की शुरुआत ओरिजेंस से हुई थी, जो अब श्री चैतन्या एकेडमी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। इस सफलता में श्री चैतन्या की टीम, उनके व्यवस्थित अध्ययन मॉड्यूल्स और अनुभव से भरपूर शिक्षकों का अहम योगदान रहा है। अनन्या ने बताया कि संस्थान की संरचित गाइडेंस, लगातार मूल्यांकन और समय पर मिले फीडबैक ने उन्हें लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ने में मदद की।

श्री चैतन्या एकेडमी की यह सफलता यहीं तक सीमित नहीं है। वाराणसी के तीन केंद्र—दुर्गाकुंड, शक्ति नगर और शिवपुर—से कुल 35 से अधिक छात्र इस वर्ष आईआईटी में दाखिले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि गुणवत्ता पूर्ण कोचिंग केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रह गई है। श्री चैतन्या एकेडमी ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर सही दिशा-निर्देश और संसाधन मिलें, तो टियर 2 और 3 शहरों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर सकते हैं।

श्री चैतन्या ग्रुप की सीईओ और इन्फिनिटी लर्न की को-फाउंडर श्रीमती सुषमा बोप्पना ने अनन्या की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह हमारे संस्थान के मिशन की जीत है, जिसमें हम हर छात्र को उत्कृष्टता के लिए तैयार करते हैं। अनन्या और अन्य सफल छात्रों को हम ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।”

इन्फिनिटी लर्न के फाउंडिंग सीईओ श्री उज्जवल सिंह ने कहा, “अनन्या की सफलता इस बात का प्रतीक है कि सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर देश के किसी भी कोने से टॉप रैंक हासिल की जा सकती है। यह हमारी ‘बच्चा सीखा कि नहीं’ पहल की सफलता को दर्शाता है।”

इस सफलता के पीछे श्री चैतन्या एकेडमी का विस्तृत अनुभव, संरचित शैक्षणिक पद्धति, और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है। यह संस्थान न केवल जेईई और नीट जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को तैयार करता है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से भरा एक उज्ज्वल भविष्य भी देता है।

अनन्या त्रिपाठी की यह उपलब्धि निश्चित रूप से उन सभी छात्रों को प्रेरणा देगी जो अपने सपनों को सच करने की चाह रखते हैं, चाहे वे किसी भी शहर या पृष्ठभूमि से क्यों न हों।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग