SHEOHAR News :- शिवहर प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर किशुनदेव गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर अचानक हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिर गया। सौभाग्यवश, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना एक बड़ी त्रासदी में तब्दील हो सकती थी।
घटना उस समय हुई जब भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. नूतन माला सिंह अपने बच्चों को लेने विद्यालय जा रही थीं। जैसे ही वे उस स्थान पर पहुंचीं, अचानक बिजली का जर्जर तार टूटकर उनके वाहन के बेहद करीब गिर पड़ा। गनीमत रही कि वे सुरक्षित रहीं।
डॉ. नूतन माला सिंह ने बताया,
> “तार गिरते ही उसमें से चिंगारी और आग की आवाजें आने लगीं। मैंने तुरंत बिजली विभाग को फोन कर पावर कट करवाया, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।”

उन्होंने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से जिले में जर्जर तारों की शीघ्र मरम्मत करवाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।
⚠️ स्थानीय निवासियों में रोष
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। ललन तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, मोहन सिंह और शशि रंजन सिंह जैसे ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का मुख्य रास्ता है, जहां से प्रतिदिन लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राएं आना-जाना करते हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में हमेशा खतरा बना रहता है। कई बार शिकायतों के बावजूद विभागीय उदासीनता बरकरार है।
SHEOHAR News :- पत्नी और साली की प्रताड़ना से त्रस्त युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
🗣️ जन अपेक्षा:
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मांग की है कि—
जिले में सभी जर्जर तारों की सर्वे कर तुरंत मरम्मत करवाई जाए।
विद्यालय मार्ग पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष ध्यान दिया जाए।
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी समाधान और निगरानी की व्यवस्था की जाए।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







