Hera pheri 3 :- हेरा फेरी 3 को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। पहले रचनात्मक मतभेदों के कारण उन्होंने फिल्म से अलग होने का निर्णय लिया था, लेकिन अब उन्होंने सब कुछ सुलझा लेने की बात कही है।
“कोई विवाद नहीं है” – परेश रावल
हिमांशु मेहता के पॉडकास्ट में हिस्सा लेते हुए जब परेश रावल से हेरा फेरी 3 को लेकर चल रही चर्चाओं पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा –
> “इसमें कोई झगड़ा या मतभेद नहीं है। जब किसी फिल्म को दर्शकों का अपार प्यार मिलता है, तो यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी बन जाती है। हमें उन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है, जिन्होंने हमें इतने सालों तक सराहा है। इसीलिए हमें पूरी लगन और समर्पण के साथ काम करना चाहिए।”
वापसी को लेकर दिया बड़ा संकेत
परेश रावल ने यह भी बताया कि यह फिल्म पहले भी शुरू होने वाली थी लेकिन टीम इसे और बेहतर बनाना चाहती थी।
> “हर कोई – प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील – बेहद क्रिएटिव हैं। हम सभी सालों से दोस्त हैं और अब वक्त है कि हम फिर से एक साथ आएं और फैंस को वही क्लासिक ह्यूमर दें।”
फिल्म छोड़ने पर भेजा गया था लीगल नोटिस
गौरतलब है कि जब परेश रावल ने फिल्म छोड़ने का ऐलान किया था, तो अक्षय कुमार की टीम की ओर से उन्हें एक कानूनी नोटिस भी भेजा गया था।
वकील पूजा तिड़के के अनुसार,
> “फिल्म की शूटिंग और प्रोडक्शन पर काफी राशि खर्च हो चुकी थी, ऐसे में इस कदम से आर्थिक नुकसान की आशंका थी।”
इसके बाद परेश रावल ने फिल्म का साइनिंग अमाउंट ₹11 लाख रुपये 5% ब्याज सहित वापस लौटा दिया था।
अक्षय कुमार भावुक हो गए थे
निर्देशक प्रियदर्शन ने मिड-डे को बताया कि जब अक्षय को परेश के हटने की खबर मिली, तो वे बेहद भावुक हो गए।
> “अक्षय की आंखों में आंसू थे। उन्होंने मुझसे पूछा – परेश ऐसा क्यों कर रहे हैं? अगर परेश को कोई फैसला लेना था, तो हमें एक बार बात जरूर करनी चाहिए थी। हम सभी पुराने दोस्त हैं – एक फोन कॉल से बात सुलझ सकती थी।”
अब जब सारे मतभेद दूर हो चुके हैं और परेश रावल, अक्षय कुमार व प्रियदर्शन एक साथ वापस आ गए हैं, फैंस को हेरा फेरी 3 से एक बार फिर उसी मनोरंजन की उम्मीद है जिसने पहले दो फिल्मों को हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक कॉमेडी बना दिया।
Paresh Rawal :- Hera Pheri’ बिना बाबूराव के? सोनाक्षी बोलीं- ऐसा हो ही नहीं सकता!”
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







