Home » धर्म » God Hanuman : जानिए क्यों की जाती है मंगलवार को हनुमान जी की पूजा……..

God Hanuman : जानिए क्यों की जाती है मंगलवार को हनुमान जी की पूजा……..

हनुमान जी की मंगलवार को पूजा करने का प्राचीन हिन्दू परंपराओं में महत्वपूर्ण स्थान है। मंगलवार के दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है। मान्यता है कि जो भी आज के दिन सच्चे मन से बजरंग बलि की पूजा करता है, तो उसे सफलता, सुख, संकट से मुक्ति और भक्ति के अद्भुत फल मिलते हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के ही दिन बजरंगबली का जन्म हुआ था। इसी वजह से उनकी पूजा के लिए यह दिन समर्पित होता है। यही कारण है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी का व्रत किया जाता है। इस दिन व्रत करने से जीवन के सभी प्रकार के कष्ट और संकट दूर होते हैं।

महिलाओं को क्यों नहीं छूने चाहिए हनुमान जी के पैर?

हनुमान जी की पूजा करते समय महिलाओं को मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए। साथ ही महिलाएं इस बात का भी ध्यान रखें कि वो पूजा करते समय हनुमान जी के पैर न छूए। क्योंकि हनुमान जी महिलाओं का सम्मान करते हैं और मां सीता की तरह सभी महिलाएं उनके लिए मां समान हैं।

हनुमान जी की पूजा सुबह कितने बजे करनी चाहिए?

धर्म शास्त्रों में बजरंगबली की पूजा शाम के समय करना शुभ मंगलकारी बताया गया है। ज्योतिषी उपायों में भी कहा गया है, कि रात में 8:00 के बाद घी का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना शुभ फलदाई होता है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए हमारे साथ और यहां क्लिक करें

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग